Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कपिल देव ने सडक निर्माण का शिलान्यास किया

प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने 14 वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि के अन्तर्गत सडक निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव ने शहीद चौक से फक्करशाह चौक तक डेन्स द्वारा सडक निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

यह सडक जनपद शामली होते हुए शहर को हरियाणा राज्य से जोडती है। काफी लम्बे समय से इस सडक की स्थिति अत्यन्त दयनीय एवं जर्जर थी जिससे यहाँ के निवासियों एवं आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा था।

मौहल्लेवासियों द्वारा इस सडक के निर्माण की लगातार मांग की जा रही थी। कपिल देव ने कहा कि वे विकास एवं निर्माण कार्यों को लेकर गंभीर हैं और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के राष्ट्र निर्माण के सपने को साकार करने में हर सम्भव प्रयास कर रहे हैं।

इस अवसर पर नौशाद कुरैशी, सिटी मजिस्ट्रेट व प्रभारी नगर पालिका अतुल कुमार, प्रेमी छाबडा, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, संजय गर्ग, विजेन्द्र पाल, शहजाद व मौहल्लेवासी उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21753 posts and counting. See all posts by News-Desk