Katrina Kaif और विक्की कौशल को मिली जान से मारने की धमकी
Katrina Kaif और विक्की कौशल को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है. मुंबई पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यह धमकी सोशल मीडिया के जरिए दी गई है.
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने बताया कि यह मामला मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है. विक्की और Katrina Kaif को सोशल मीडिया के जरिए कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली थी. शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच शुरू कर दी है.

