Katrina Kaif ने सास ससुर के साथ सेलिब्रेट की शादी के बाद पहली होली
न्यूली मैरिड कपल Vicky and Katrina Kaif ने 9 दिसंबर 2021 को ही शादी की है और शादी के बाद ये दोनों की पहली होली है. ऐसे में फैंस ये जानने को बेचैन हैं कि दोनों अपनी होली कैसे सेलिब्रेट करेंगे. तो फैंस की इस बेचैनी को खत्म करते हुए विक्की और कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम पर होली सेलिब्रेशन की फोटोज़ शेयर कर दी हैं जिनमें एक्ट्रेस अपनी ससुराल में होली मनाती दिख रही हैं.
इस फोटो में विक्की की हैप्पी फैमिली नज़र आ रही है. दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर की हैं. फोटो में विक्की सेल्फी ले रहे हैं वहीं कटरीना उनके पीछे अपनी सासु मां के साथ खड़ी हैं.
Katrina Kaif और विक्की के साथ एक्टर के पापा शाम कौशल और भाई सनी कौशल भी पोज़ देते दिखाई दे रहे हैं. फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम के कैप्शन में सबको होली की मुबारकबाद दी है. देखें तस्वीरें.
View this post on Instagram
शादी के बाद Vicky and Katrina Kaif एक दूसरे के साथ ज्यादा वक्त नहीं बिता पाए हैं, क्योंकि दोनों की अपनी-अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में बिज़ी हैं. लेकिन इस बिज़ी शिड्यूल के बीच भी दोनों एक दूसरे के लिए थोड़ा वक्त तो निकाल ही लेते हैं. हाल ही में दोनों धर्मा प्रोडक्शन के CEO अपूर्वा मेहता की बर्थडे पार्टी में भी शरीक हुए.

