वैश्विक

Kerala के मुख्‍यमंत्री पिनारायी विजयन ने राहुल गांधी पर बोला हमला,बोले- कांग्रेस राष्‍ट्रीय स्‍तर पर भाजपा को रोकने में नाकाम

Kerala केरल के मुख्‍यमंत्री पिनारायी विजयन ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. एक रैली को संबोधित करते हुए सीएम विजयन ने कहा कि कांग्रेस ने साल 2019 में लोकसभा की जितनी सीटें जीती थीं, वर्ष 2024 के संसदीय चुनाव में उसे बरकरार नहीं रख सकेगी. राहुल गांधी पर सीधा हमला बोलते हुए केरल के सीएम ने कहा कि प्रदेश की जनता को इस बात का एहसास हो गया है कि उन्‍होंने कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष को चुनकर गलती कर दी है.
पिनारायी विजयन ने कहा कि राष्‍ट्रीय स्‍तर पर कांग्रेस केंद्र में सत्‍तारूढ़ बीजेपी का प्रतिरोध करने में पूरी तरह से असफल रही है. राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं. कांग्रेस नेता इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा के सिलसिले में केरल में पैदल मार्च कर रहे हैं.

मुख्‍यमंत्री पिनारायी विजयन त्रिचुर में वाम नेता ए. राघवन के शहीद दिवस पर एक रैली को संबोधित कर रहे थे. तकरीबन 1 घंटे के भाषण में उन्‍होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. सीएम ने भारत के 20 स्‍वतंत्रता सेनानियों में वीडी सावरकर की तस्‍वीर लगाने को लेकर भी कांग्रेस पर तंज कसा.

उन्‍होंने कहा, ‘राहुल गांधी ने जब यहां (वायनाड, केरल) से चुनाव लड़ा था तो जनता को लगा था कि वह देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं, लेकिन अब लोगों को पता चल गया है कि ऐसा सोचना एक गलती थी. कांग्रेस का यह ट्रिक केरल में फिर से काम नहीं करेगा. केरल से यूडीएफ के सांसद राष्‍ट्रीय स्‍तर पर भाजपा का प्रतिरोध भी नहीं कर पा रहे हैं. वे लोकसभा में केरल से जुड़े मुद्दों को उठाने में भी विफल रहे हैं.’

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21097 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × two =