फिल्मी चक्कर

केजीएफ चैप्टर 2 का फर्स्ट लुक पोस्टर

साउथ स्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ का पहला दमदार पोस्टर रिलीज हो गया है. पोस्टर में यश का लुक बेहद जबरदस्त लग रहा है. पोस्टर को रिलीज करते हुए टैगलाइन में लिखा है कि ‘रिबिल्डिंग एन अंपायर.’ फिल्म में लीड रोल अदा करने वाले कन्नड स्टार यश पोस्टर में ब्लू रंग की फॉर्मल पैंट शर्ट पहने और मुंह में सिगरेट लिए दिख रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/B6Vfjr7nPma/?utm_source=ig_embed

 

पोस्टर में नजर आ रहा है यश कई लोगों के साथ रस्सी खींचकर किसी चीज को सीधा खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं. ये लोग कोई और नहीं बल्कि कोलार फील्ड में गोल्ड माइनिंग करने वाले हैं.

फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और ट्विटर पर नंबर वन ट्रेंड कर रहा है. इसे अब तक कई स्टार्स सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं. पोस्टर लोगों को काफी पसंद आ रहा है, लोग कमेंट कर यश के लुक की तारीफ कर रहे हैं.

 ‘केजीएफ चैप्टर 1’ 21 दिसंबर 2018 को रिलीज हुई थी. यश ने फिल्म केजीएफ में अपने प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया था. यह फिल्म तमिल, तेलुगू, हिंदी और मलयालम में रिलीज हुई. फिल्म एक मेगा हिट के रूप में उभरी और दुनिया भर में लगभग 200 करोड़ रुपये की कमाई की.

अब एक साल के बाद, ‘केजीएफ चैप्टर 2’ फिर से कमाल दिखाने को तैयार है. केजीएफ के पहले पार्ट में एक्टर यश, श्रीनिधि शेट्टी, अनंत नाग और मालविका अविनाश नजर आए थे. वहीं, ‘केजीएफ 2’ में एक्टर संजय दत्त और रवीना टंडन भी नजर आएंगे. फिल्म में संजय दत्त अधीरा नाम के नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे. इस फिल्म के जुलाई 2020 में रिलीज होने की उम्मीद है. इसे हिंदी, मलयालम, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज किया जाएगा.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk