Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

खतौली Muzaffarnagar पुलिस ने पकड़े तीन अंतराज्य वाहन चोर, असलाह तमंचे- कारतूस, चाकू भी पुलिस ने बरामद

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) खतौली। थाना खतौली पुलिस के हाथ उस वक्त बड़ी सफलता लगी जब पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंगध्तलाशी अभियान में लगी हुई थी, यहां तीन अंतराज्य वाहन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से चोरी की १३ मोटरसाइकिल, अवैध असलाह तमंचे- कारतूस, चाकू भी पुलिस ने बरामद किए हैं ।

पुलिस अधिकारियों की मानें तो पकड़े गए अंतराज्य वाहन चोरों के विरुद्ध विभिन्न जनपदों में चोरी के विभिन्न मामले दर्ज हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर में आज हुई एक प्रेस वार्ता के दौरान खुलासा करते हुए एसएसपी विनीत जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर के थाना खतौली पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनध्व्यक्तियों की तलाशी एंव चौकिंग अभियान के दौरान कार्यवाही करते हुए तीन अन्तर्राज्यीय शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।

जिनके कब्जे जनपद सहित विभिन्न जनपदों से चोरी की १३ मोटरसाइकिल,एक तमंचा मय जिन्दा खोखा कारतूस ३१५ बोर सहित दो चाकू भी बरामद किए गए है एस एस पी ने बताया की पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछ ताछ में बताया कि हमारे द्वारा करीब ढाई माह पहले खतौली डाकघर से स्प्लेण्डर मोटरसाईकिल यूपी १२ बीएफ ३२१० चोरी की गई थी एवं दिनांक २८.१२.२२ को बेगमपुल, मेरठ से अपाचे मोटरसाईकिल यूपी १५ बीवाई १४२६ चोरी की गई थी। हमारे द्वारा ११ अन्य मोटरसाईकिलें जो दिल्ली, नोएडा एवं हाथरस से भी चोरी की गई है

हमने उन्हें चीतल पुल के सामने बनी एक फैक्ट्री के खण्डहर में छिपा रखी है। जिसके चलते पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की निशान देही पर बताये गए स्थान से ०७ स्पलैण्डर, ०२ अपाची, ०१ पैशन प्रो व ०१ सुपर स्प्लेण्डर मोटरसाइकिल बरामद की गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से २ लोहे की चाबियों के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि हम इन्ही चाबियों की मदद से मोटरसाईकिलों के लॉक को खोलकर चोरी कर लेते थे

 एस एस पी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के वाहन चोर है जिनके और आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है पकड़े गए आरोपी देवेन्द्र सिंह पुत्र स्व० वीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम लालकपुर थाना छिबरामऊ जिला कन्नौज, शांक उर्फ सोनू पुत्र स्व० धीरसिंह निवासी ग्राम जाटो का मोहल्ला कस्वा व थाना फलावदा जनपद मेस्ता, हरीश पुत्र इन्द्रजीत निवासी ग्राम गढ़ीना थाना फलावदा जनपद मेरठ होना बताया है।

एसएसपी की माने तो पकड़े गए तीनों आरोपियों के विरुद्ध जनपद सहित विभिन्न जनपदों में वाहन चोरी के विभिन्न मुकदमें दर्ज बताए जा रहे हैं शातिर अंतरराज्य वाहन चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी विनीत जायसवाल द्वारा २५००० के नगद इनाम से भी यहां सम्मानित किया गया है। शातिर अंतराज्य वाहन चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मांगेराम कर्दम, कांस्टेबिल राहुल नागर, नीटू सिंह, सुधीर कुमार थाना खतौली, निपिन कुमार , जितेन्द्र कुमार, रवि कुमार थाना खतौली मुजफ्फरनगर शामिल हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + three =