संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: रेंगते रहे वाहन, ७ डिग्री पर पहुंचा न्यूनतम तापमान, कोहरे की चादर में लिपटा शहर

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर में शनिवार सुबह घना कोहरा छाने के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही। इस वजह से हाईवे सहित शहर की मुख्य सड़कों पर भी वाहन रेंगते देखे गए।

सुबह का तापमान ७ डिग्री दर्ज किया गया। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव पर हाथ सेंके।शनिवार को सुबह के समय सूरज नहीं निकला। बादलों के बीच सूरज के छिपे रहने के कारण धूप भी नहीं निकली। आसमान में छाए कोहरे के कारण लोगों की परेशानियां और भी बढ़ गईं। स्कूलों की छुट्टी होने की वजह से बच्चे घरों में ही सीमित रहे। जबकि अन्य लोगों को रोजी रोटी के लिए बाहर जाना पड़ा।

अलाव पर हाथ सेंक ठंड से पाई निजात

तापमान के काफी नीचे जाने और लगातार ठंड होने के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। शनिवार को भी मौसम काफी ठंडा रहा। सुबह का तापमान ७ डिग्री रहने के कारण लोगों को ठंड का एहसास हुआ। ऐसे में लोगों ने अलाव पर हाथ सेंक कर ठंड से निजात पाई। हालांकि गुरुवार के अधिकतम तापमान १५ डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान १९ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 412 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × two =