Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: बुराइयों व कुरीतियों को दूर करने में आगे आएंः मनीषा अग्रवाल

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सिविल बार एसोसिएशन के प्रांगण में राष्ट्रीय सभागार में आज अधिवक्ता परिषद की जनपदीय इकाई के तत्वाधान में महिला अधिवक्ता सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार की महाधिवक्ता एवं भारत सरकार की स्थाई अधिवक्ता;उच्चतम न्यायालयद्ध श्रीमती मनीषा अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती निर्मला मित्तल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में शूची शर्मा व राखी शर्मा का सिविल बार एसोसिएशन की ओर से भव्य स्वागत किया गया।

अपने संबोधन में श्रीमती मनीषा अग्रवाल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण व कामकाजी महिलाओं को सामाजिक बुराइयों और कुरीतियों को दूर करने में आगे आना चाहिए। मनीषा अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है। अधिवक्ता हो या शिक्षकए समाज का कोई भी ऐसा अंग नहीं है जहां महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा न ले रही हो।

इस अवसर पर सुश्री शूची शर्मा राखी शर्मा ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मीनाक्षी शर्मा वैभव मेघना शर्मा संगीता भारद्वाज प्रज्ञा गर्ग आंचल अग्रवाल एडवोकेट शिवानी सचदेवाए पायल रानी रेखा शाही  मीनाक्षी द्विवेदी संगीता कश्यपए मानसी शर्माए नूपुर चौधरी मनीषा कटारिया सुनीता रावत सोनिका स्वातिए राखी रश्मि अग्रवालअलका कपिल रजनी आदि महिला अधिवक्ता गण ने अधिवक्ता सम्मेलन के संयोजन में निर्णायक भूमिका अदा की।

कार्यक्रम का संचालन डॉ माधुरी सिंह ने किया। कार्यक्रम को संयोजित करने में वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव गोयल जोगेंद्र गोयल सिविल बार के महासचिव सुनील मित्तल अध्यक्ष मनोज शर्मा के साथ.साथ प्रज्ञा गर्ग और कविता एडवोकेट में उल्लेखनीय भूमिका निर्वाह की।

सम्मेलन में शामिल होने वाली सभी अधिवक्ताओं का प्रज्ञा गर्ग और कविता एडवोकेट द्वारा रजिस्ट्रेशन भी किया गया। बाद में अधिवक्ता परिषद की स्थानीय इकाई द्वारा अतिथियों के सम्मान में दोपहर भोज का भी आयोजन किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 11 =