Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Khatauli: विधानसभा सीट पर 14 प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला, नामवापसी के बाद बचे कितने प्रत्याशी, किसे मिला चुनाव चिह्न

Khatauli। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर के खतौली उपचुनाव में सोमवार को किसी भी प्रत्याशी ने चुनावी मैदान से अपना नाम वापस नहीं लिया है। अब 14 प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला होगा। सभी योद्धा चुनावी रण में डट गए हैं। पांच दिसम्बर को 14 प्रत्याशियों के बीच चुनाव होगा। नामवापसी की प्रक्रिया के बाद सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया है।

आपको बता दें कि खतौली उपचुनाव को लेकर 14 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। सोमवार को रिटर्निंग आफिसर जीत सिंह राय की देखरेख में नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया को पूरा किया गया है। नाम वापसी के लिए साय तीन बजे तक का समय निर्धारित किया गया। लेकिन चुनावी मैदान से किसी भी प्रत्याशी के द्वारा अपना नाम वापस नहीं लिया गया है।

अब 14 प्रत्याशियों के बीच खतौली उप चुनाव होगा। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया है। सभी प्रत्याशी 3 दिसम्बर शाम पांच बजे तक चुनाव प्रचार कर सकते है। शाम पंच बजे तक कोई प्रचार नहीं किया जाएगा।

वही 5 दिसम्बर को मतदान होगा और 8 दिसम्बर को मतगणना की जाएगी। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला प्रशासन खतौली उपचुनाव को शांति पूर्ण तरह से कराने के लिए जुट गया है।

खतौली उपचुनाव में खडे प्रत्याशी का नाम व उन्हें मिले चुनाव चिन्ह की सूची

राजकुमारी सैनी भाजपा कमल का फूल
मदन भैया रालोद नल
प्रदीप कुमार निर्दलीय बिजली का खम्बा
रमेश चन्द प्रजापति भागीदारी फुटबाल
सुरेशवती निर्दलीय बासुरी
वकार अजहर निर्दलीय चारपाई
प्रमोद आर्य निर्दलीय टेलीफोन
संजीव कुमार निर्दलीय हेलीकाप्टर
निर्मल प्रताप सिंह निर्दलीय ट्रक
यशपाल सिंह निर्दलीय नाव
मो. युसुफ अधिकार सेना गन्ना किसान
संतोष निर्दलीय डीजल पम्प
सुदेश कश्यप निर्दलीय आटो रिक्शा
यजपाल सिंह राठी निर्दलीय टेलीविजन

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 5 =