मुजफ्फरनगर में तमंचे से आतंकित करते हुए युवती से गैंगरेप, तहरीर दी, तीन आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा
खतौली। थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही रहने वाले तीन युवकों पर रात के अंधेरे में अपनी पुत्री का तमंचों से आतंकित कर अपहरण कर इसके साथ गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार थाने में दी तहरीर में ग्रामीण ने बताया दरवाजे पर दस्तक होने पर उसकी पुत्री ने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही घर मे घुसे तीन युवक तमंचे से आतंकित कर उसकी पुत्री का अपहरण करके ले गये।
एक घण्टा बाद बदहवास हालत में घर वापस लौटी पुत्री ने गांव के ही रहने वाले तीन युवकों पर एक बन्द पड़े मकान में ले जाकर बारी बारी गैंगरेप करने के अलावा मुँह खोलने पर जान से मारने की धमकी देने की जानकारी दी।
पीड़िता के पिता द्वारा रात में ही सूचना देने पर हरकत में आयी कोतवाली पुलिस तीनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार करके थाने ले आयी। अपहरण व गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपी युवकों को जेल भेज दिया।

