Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

खतौली: दो तीन दिन पूर्व ही ससुराल खतौली पहुंची नवविवाहिता की मौत से परिजनो मे कोहराम

खतौली। नवविवाहिता की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस दुखद हादसे से परिजनो व ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

जानकारी के अनुसार शाहपुर क्षेत्र निवासी युवती सन्नो का विवाह करीब तीन-चार माह पूर्व कस्बे के मौहल्ला ईस्लामनगर निवासी युवक शाहवेज के साथ हुआ था।

बताया जाता है कि दो तीन दिन पूर्व ही शन्नो अपने मायके से अपनी ससुराल खतौली पहुंची थी। कि देर रात नवविवाहिता शन्नो ने खुद को फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। महिला की मौत पर पडौसियो सहित आसपास के अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मौहल्लावासियो ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी।

महिला की संदिग्ध परिस्थितियो मे हुई मौत की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया। वहीं दूसरी और पडौसियो ने मृतका के परिवारजनो को शन्नो की मौत की खबर दी तो शन्नो के मायके वालो मे कोहराम मच गया।

मृतका के परिजन व कुछ अन्य ग्रामीण तुरंत ही खतौली के लिए रवाना हो गए। खतौली पहुंचे परिजनो ने अपनी बेटी के ससुराल वालो पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

सीओ आशीष प्रताप सिह व इंस्पैक्टर खतौली एच.एन.सिह ने गुस्साये परिजनो को समझा-बुझाकर किसी प्रकार शान्त कराया। पुलिस ने परिजनो व मौहल्लावासियो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस ने मृतका के परिजनो की तहरीर पर मामले की छानबीन शुरू कर दी। महिला की मौत से परिजन गमजदा हैं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 12 =