Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की १२५ वीं जयंती के उपलक्ष में चित्रण प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की १२५ वीं जयंती के उपलक्ष में चित्रण प्रतियोगिता का पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल एवं प्रमुख उद्योगपति अभिषेक अग्रवाल द्वारा संयुक्त रुप से उद्घाटन मुजफ्फरनगर के कमला नेहरू वाटिका में किया गया।

इस प्रतियोगिता में भारतीय प्रज्ञान परिषद एवं नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के संयुक्त तत्वाधान में डी ए वी डिग्री कॉलिज मुजफ्फरनगर , जैन कन्या डिग्री कॉलिज मुजफ्फरनगर , कुंद कुंद डिग्री कॉलिज खतौली एवं एस डी कॉलिज ऑफ मैनेजमेंट के द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग सैकड़ों कलाकारों द्वारा २०१ फ़ीट लंबे कैनवास पर अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों एवं देश के महापुरुषों की चित्र आकृति को उकेरा गया।

इस चित्रण प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विधायक एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा श्रीमती अंजू अग्रवाल द्वारा की गई के रूप में जनपद मुजफ्फरनगर प्रतियोगिता में लगभग १५० बालक और बालिकाओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया

कला प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका जैन कन्या डिग्री कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ निशा शर्मा एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर के कला प्रवक्ता डॉ पंकज कुमार वशिष्ठ के अलावा जनता इंटर कॉलेज गंगधारी खतौली के कला प्रवक्ता डॉ अमित कुमार वर्मा द्वारा निभाई गई।

प्रतियोगीता संयोजक डॉ वेदपाल सिंह व डॉ निशा गुप्ता व सहसंयोजक के रूप में डॉ वंदना वर्मा , रजनीश गौतम , अमित कुमार के साथ डॉ ऋचा जैन रहे।

प्रतियोगिता के संरक्षिका डी ए वी कॉलिज की प्राचार्या डॉ शशि शर्मा, के के जैन खतौली की प्राचार्या डॉ नीतू वशिष्ट , जैन कन्या पाठशाला की प्राचार्या डॉ सीमा जैन के साथ एस डी कॉलिज ऑफ कॉमर्स के प्राचार्य डॉ सचिन गोयल रहे।

आयोजक मंडल में अर्चना ,निधि, कुलदीप सैनी , नीरज मौर्य, गौरव शर्मा, रीमा शर्मा, विपाशा गर्ग , विन्शु मित्तल, ज्योति, अंकिता साहू, पंकज शर्मा ,गुंजन सिन्धी, नेहा गुप्ता, शशांक स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी एसके बिट्टू एवं बच्चे मौजूद रहे

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + two =