Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

खतौली: ट्रेन की चपेट मे आने से युवक तिगाई निवासी शिवसागर की मौत

खतौली। ट्रेन की चपेट मे आकर युवक की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार खतौली थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव मड के रेलवे फाटक के समीप ट्रेन की चपेट मे आ जाने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

इस हादसे पर आसपास के दर्जनो ग्रामीण घटना स्थल पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने थाना जीआरपी को इसकी सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थाना जीआरपी पुलिस ने घटना स्थल खतौली कोतवाली क्षेत्र से जुडा होने के कारण खतौली कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची खतौली पुलिस ने जब वहां मौजूद भीड व मृतक की तलाशी मे मिले कागजात के आधार पर शव की शिनाख्त का प्रयास किया तो मृतक की पहचान गांव तिगाई निवासी शिवसागर के रूप मे हुई।

पुलिस ने मृतक के परिवारजनो को इस दुखद हादसे से अवगत कराया। युवक शिवसागर की मौत की सूचना से परिजनो मे कोहराम मच गया। परिजन तथा कुछ अन्य ग्रामीण तुरन्त ही खतौली के लिए रवाना हो गए।

पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरवाकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। यह दुखद हादसा आज दिनभर स्थानीय ग्रामीणो के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × one =