मुज़फ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न
मुज़फ्फरनगर। जिला परिषद मार्किट में मुज़फ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की एक आवश्यक मीटिंग हुई, जिसकी अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष सुभाष चौहान एवं संचालन ज़िला महामंत्री संजय गुप्ता ने किया।
मुख्य वक्ता चेयरमैन प्रमोद मित्तल तथा डॉक्टर आर के गुप्ता रहे। मीटिंग में मुख्य रूप से ड्रग पोर्टल सुधार करने पर हर्ष व्यक्त किया गया एवं जी एस टी में एवं दवा व्यापार में आ रही विभिन्न दिक्कतों पर चर्चा की गई।
चर्चा में अध्यक्ष सुभाष चौहान ने अपने दवा व्यापारियों को आश्वस्त किया कि मंत्री संजीव बालियान एवं सक्षम अधिकारियों से शीघ्र ही इन आ रही समस्याओं के संबंध में दवा व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मिलेगा।
मुख्य रूप से सतीश तायल, मनोज गर्ग, सुरेंद्र गर्ग, अभिषेक वालिया, दिव्य प्रताप राणा, संदीप चौहान सुबोध जैन, संजीव वर्मा, अनिल त्यागी ,पंकज तनेजा ,सुमित धवन, सचिन त्यागि, आखि़ल सिंह, के डी राजपूत, अमित वत्स, मयंक बंसल, सुधीर त्यागी, राजीव कुमार, मुकेश शर्मा ,प्रमोद मलिक एवं अरुण प्रताप सिंह आदि उपस्तिथ रहे।

