Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

20 फरवरी से खाटूश्याम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह

मुजफ्फरनगर। भरतीया कालोनी स्थित श्री गणपति धाम मंदिर में नवनिर्मित श्री खाटूश्याम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह एक महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। मंदिर स्थल पर आयेजित पत्रकार वार्ता में उपरोक्त जानकारी देते हुए अशोक गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार आगामी बीस फरवरी के नगर परिक्रमा, 21 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा व श्रृंगार दर्शन तथा दोपहर दो बजे विशाल यात्रा शिवमूर्ति से खाटूश्याम मंदिर व रात्रि आठ बजे बाबा का विशाल जागरण जिसमें शीतल पाण्डेय दिल्ली, मोहित गोयल सम्भालका, शिवम म्यूजिकल ग्रुप दिल्ली द्वारा किया जायेगा और 22 फरवरी को मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयेजन होगा। प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर महन्त श्री मोहनदास जी महाराज (खाटू श्याम राजस्थान), स्वामी ओमानंद ब्रहमचारी शुकतीर्थ, स्वामी केशवानंद सरस्वती शुकतीर्थ, जितेंद्र सिंह चौहान खाटू श्याम राजस्थान व सुरेशचंद गुप्ता पहाडगंज दिल्ली से विशेष रूप से आमंत्रित किये गये है जिनकी उपस्थिति में यह महोत्सव मनाया जायेगा।
भगवान श्री खाटूश्याम जी की शोभायात्रा प्रातः नो बजे निकाली जायेगी जिसमें तीन बैण्ड, एक ढोल, आठ झांकी जिसमें लक्ष्मीनारायण जी, श्री रामदरबार, हनुमान जी, काली माता एवं श्री गणेश और दुर्गा माता द्वारा श्याम बाबा को तीन बाण देते हुए झांकी प्रस्तुत की जायेगी। जगन्नाथ भगवान की झांकी एक विशेष आकृष्ण अमरजवान ज्योति मुख्य रूप से होगी। शोभायात्रा नई मंडी डाकघर से गौशाला रोड, नंदी स्वीट्स होते हुए पुरानी गुड मंडी, पैठ बाजार, बिंदल बाजार, वकील रोड, चौडी गली, गौशाला होते हुए भोपा पुल से मालवीय चौक, अंसारी रोड, सर्राफा बाजार, शिवचौक, टाउनहाल, मालवीय चौक होते हुए पचैण्डा रोड, रेलवे ओवर ब्रिज होते हुए गांधी कालोनी बिजलीघर के सामने से होती हुई रोड से लक्ष्मीनारायण मंदिर से मुख्य मार्ग से वापस मंदिर पर सम्पन्न होगी। श्री गणपति खाटूश्याम मंदिर परिवार की ओर से भीमसैन कंसल, योगेंद्र गर्ग, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, चाचा जेपी, कैलाशचंद ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अम्बरीश सिंघल, विनोद राठी, नरेश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, नीरज, रजत, विकास, नवनीत, अंकित तायल आदि की इस अवसर पर उपस्थिति रही और उन्होंने विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 13 =