entertainment

खुशाली कुमार- ‘दही-चीनी’ से करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू

गुलशन कुमार की बेटी खुशाली कुमार आर. माधवन के साथ ‘दही-चीनी’ से बॉलीवुड में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वह फिल्म में एक वकील की भूमिका निभाएंगी और अपने किरदार में पूरी तरह फिट बैठने के लिए उन्होंने अपना होमवर्क भी शुरू कर दिया है.

https://twitter.com/KhushaliKumar/status/1151008943511986176?s=20

फिल्म को लेकर खुशाली ने कहा, “अपनी तैयारी के तौर पर मैंने वकीलों की काम की नैतिकता और कानूनी कार्यवाही को समझने के लिए प्रसिद्ध वकीलों के साथ बातचीत शुरू कर दी है. मैं उनके काम करने के तरीके को देखने और समझने के लिए अदालत भी गई हूं और यह भी देखा की एक महिला वकील अदालत में कैसे प्रतिक्रिया देती है.”

View this post on Instagram

Happy mind Happy Life

A post shared by Khushali Kumar (@khushalikumar) on

 

उन्होंने आगे कहा, ”मैंने कुछ परिपक्व महिला वकीलों से भेंट भी की, उनके साथ खड़ा होना और फोटो क्लिक करना एक बड़ा सम्मान था, हालांकि मैं विभिन्न अदालतों में अधिक समय बिताने की योजना बना रही हूं, ताकि उनकी कार्यप्रणाली को समझा जा सके.”दही-चीनी’ को नवोदित निर्देशक अश्विन नील मणि द्वारा निर्देशित किया जा रहा है.

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 15 =