Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाजपा में घुटन-अनेक भाजपाईयों ने पाला बदलकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

मुजफ्फरनगर। काफी समय से भाजपा में रहकर घुटन महसूस कर रहे और बडे नेताओं की उपेक्षापूर्ण व्यवहार को देखते हुए अनेक भाजपाईयों ने आज पाला बदलकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

ऐसे सभी लोगों का महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने स्वागत किया। पत्रकारों से पार्टी कार्यालय पर बातचीत करते हुए प्रमोद त्यागी ने कहा कि भाजपा के जिन लोगों ने आज सपा का दामन थामा है वे सब सपा की नीतियों और रीतियों में विश्वास करने वाले है और सक्रिय कार्यकर्ताओं के रूप में काम करेंगे।

पाला बदलने वालो में भाजपा आईटी सैल के अश्वनी वर्मा, वत्सल शर्मा, कुलदीप धीमान, महेश मित्तल एडवोकेट, हाजी शकील त्यागी एवं उनके समर्थक शामिल रहे।

प्रमोद त्यागी एडवोकेट ने आरोप लगाया कि पिछले दो पखवाडे से उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के दौरान भी अपराधों का जिस तरह से वृद्धिकरण हो रहा है उसने पूरे देश को झकझोर दिया है कानपुर की घटना नक्सली घटनाओं का अपवाद छोडकर पहले कभी नहीं हुई।

उन्होंने आरोप लगाया कि फरार दूबे स्वंय भाजपा पार्टी में है और उसे संरक्षण मिलने के कारण ही अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि सपा साईकिल यात्रा प्रोग्राम चला रही है

जो जिले के 762 गांवों, 2 नगरपालिकाओं, 14 टाउन एरियाओं और 6 विधानसभा क्षेत्रों में बराबर पूरी होगी और सभी को समाजवादी की पत्रिका प्रदान की जायेगी।

उन्होंने कानपुर की घटना में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर सचिन पटाखा, राहुल वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =