मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाल योगेश शर्मा समेत 9 कोतवाल स्थानांतरित, एक दर्जन कोतवालों का हुआ तबादला
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर रेंज में निर्धारित नियुक्ति अवधि पूरी होने पर डीआईजी ने मुजफ्फरनगर और सहारनपुर जिलों से पुलिस कप्तान की रिपोर्ट पर एक दर्जन पुलिस इंस्पेक्टरों का गैर जनपद तबादला कर दिया है।
डीआईजी सहारनपुर रेंज उपेंद्र अग्रवाल ने जनपदों में अपनी निर्धारित नियुक्ति अवधि पूरी होने पर १२ इंस्पेक्टर का तबादला कर दिया है। इनके लिए सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रिपोर्ट भेजी थी।
12 इंस्पेक्टरो का @digsaharanpur ने किया तबादला pic.twitter.com/K3prVGTIS8
— News & Features Network (@mzn_news) March 20, 2021
जिनमें बिजेंद्र सिंह रावत का सहारनपुर से मुजफ्फरनगर, कृष्णपाल सिंह का सहारनपुर से शामली, संजय कुमार िंसह का सहारनपुर से मुजफ्फरनगर, देशराज सिंह का मुजफ्फरनगर से सहारनपुर, श्रीमती ममता गौतम का मुजफ्फरनगर से शामली, मनोज कुमार शर्मा
मुजफ्फरनगर से शामली, राजेश चंद्र शर्मा मुजफ्फरनगर से सहारनपुर, योगेश शर्मा मुजफ्फरनगर से सहारनपुर, यतेंद्र कुमार मुजफ्फरनगर से सहारनपुर, सुरेश चंद बेलवाल मुजफ्फरनगर से शामली, कुंवरपाल सिंह राठौर मुजफ्फरनगर से सहारनपुर, श्रीमती प्रीती रानी मुजफ्फरनगर से शामली किया गया।

