कोविड होम आइसुलेट मेडिसिन किट का वितरण किया
मुज़फ्फरनगर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी व उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एंव उत्तर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पंकज मलिक के दिशा निर्देश से कोराना महामारी में सेवा सत्याग्रह कार्यक्रम के अंतर्गत शहर अध्यक्ष जुनैद रऊफ के नेतृत्व में शहर उपाध्यक्ष अहसन ज़मीर, शहर महासचिव धीरज महेश्वरी, शहर सचिव सगीर मलिक ने मिलकर शहर के सम्मानित डाक्टरों को जिनमें शहर कोषाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, डॉ बी बी गौतम, डॉ अतीक अहमद, डॉ शहजाद, डॉ नाजिश फारुकी, डॉ आजम, डॉ मुश्ताक हुसैन, डॉ शाहनवाज, डॉ रईस, डॉ सलीम, डॉ हाशमी आदि को कोविड लक्षण पाये जाने वाले मरीज़ों को देने वाली कोविड होम आइसुलेट मेडिसिन किट का वितरण किया।
जिसमें शहर के सभी डाक्टरों ने कांग्रेस पार्टी के इस सेवा सत्याग्रह की खूब प्रशंसा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कोरोना महामारी में निस्वार्थ भाव से देश की जनता की निरंतर सहायता कर रही है
चाहे वो माइग्रेंट मजदूरों को उनके घर वापसी हो या गरीब एवं पीड़ितों को राशन वितरण हो या जिस समय पूरे देश में ऑक्सीजन की भारी कमी हो हर समय निरंतर सेवा भाव से गरीब, वांछितो की पूरी सहायता कर रही है।

