मेढ क्षत्रिय सुनार धर्मशाला में कोविड वैक्सीन कैंप का आयोजन
मुजफ्फरनगर। भगत सिंह रोड पर मेढ क्षत्रिय सुनार धर्मशाला में इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा कोविड वैक्सीन कैंप का आयोजन किया गया जिसमें बारिश होने के बाद भी लोगों का व्यक्ति लगवाने का हौसला देखते ही बन रहा था सुबह से ही वैक्सीन लगवाने वाले लोगों की भीड़ इकट्ठा होने शुरू हो गई थी
आज लगभग ३०० लोगों को कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया कैंप का शुभारंभ माननीय उत्तरप्रदेश कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के द्वारा किया गया
जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सभासद नवनीत कुछल का भी विशेष योगदान रहा मंत्री और नवनीत कुछल को मैनेजमेंट कमेटी द्वारा गुलदस्ते देकर सम्मानित किया गया वैक्सिंग कैम्प को आयोजित करने में इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की मैनेजमेंट कमेटी के जिला एडवाइजरी कमेटी के सदस्य पराग गोयल, पुष्पेंद्र अग्रवाल, शंकर स्वरूप, जिला अध्यक्ष मनोज जैन, उपाध्यक्ष श्रेय गोयल, सुशील गर्ग, रामबाबू सराफ, उत्तर प्रदेश मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य राजीव वर्मा ,सेक्रेटरी मोहित गोयल, ज्वाइंट सेक्रेट्री मनोज पुंडीर, कोषाध्यक्ष विनय वर्मा, मीडिया प्रभारी गौरव वर्मा, मयंक बंसल, संगठन मंत्री प्रवीण वर्मा, सिद्धार्थ बंसल, राजा वर्मा, अर्जुन कटरा मोचियान, प्रभारी बिरला सिंह सर्राफ एवं समस्त मैनेजमेंट कमेटी का पूर्ण सहयोग रहा
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन मैनेजमेंट कमिटी द्वारा कैम्प को सफलता पूर्वक आयोजित करने के लिए श्रीमती गीतांजलि वर्मा, मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नवनीत कुच्छल एवं चिकित्सा स्टाफ का आभर जताया।

