Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

गोली लगने से चरथावल थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कुल्हेडी निवासी युवक घायल

चरथावल। गोली लगने से घायल युवक को जमीन पर पडा देख ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। ग्रामीणो ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन मे जुट गई।

जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कुल्हेडी निवासी करीब 25 वर्षीय युवक फुरकान पुत्र इलियास आज सुबह अपने घर से गन्ना क्रेशर पर जा रहा था कि इसी बीच भटटे के समीप किसी गोली लगने से वह घायल हो गया।

इस हादसे पर दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। दिन निकलने के साथ युवक को गोली मारने की खबर से पुलिस मे हडकम्प मच गया।

कुछ ही देर मे पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। घायलन फुरकान का आरोपित करते हुए बताया कि उसकी बीवी पिछले करीब 15 दिन से अपने मायके गई हुई है तथा वापिस आने से मना कर रही है।

जबकि वह अपनी बीवी को उसके मायके से वापिस बुलवाना चाहता है। पति-पत्नि के बीच करीब 15 दिन से विवाद चल रहा है। जिसके चलते आज उसके साले सरफराज ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया।

घायल फुरकान ने बताया कि उसकी ससुराल मेरठ के थाना सरधना के गांव निहोर मे है। पुलिस ने तुरंत ही घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।

पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की जांच पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।  

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 16 =