Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस ने मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया

चरथावल। पुलिस ने लॉकडाउन का पालन कराने के लिए क्वारंटीन केंद्र के आसपास घूमने वाले लोगों की चेकिंग की।

दोपहिया वाहनों पर घूमने वाले संदिग्ध लोगों की तलाशी ली। तमाम थाना क्षेत्र में मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।

कस्बा प्रभारी योगेंद्र सिंह ने रोहाना मार्ग पर संदिग्ध वाहनों पर बिना वजह घूमने वाले युवकों की चेकिंग की।

उन्होंने अलावलपुर चौकी के आसपास वाहनों की तलाशी। वहीं, दधेडू चौकी प्रभारी राज कुमार सिंह ने क्वारंटीन केंद्र आईजी पब्लिक स्कूल के इर्द गिर्द बिना वजह घूमने वालों को फटकार लगाई। कोरोना प्रभावित गांव सैद नगलां और दधेडू कलां में पुलिस ने सख्ती बरती और बिना मास्क के लोगों को वापस लौटाया 

भविष्य में कार्रवाई की चेतावनी दी। एसओ ने कहा कि शाम सात से सुबह सात बजे तक अकारण घूमने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =