उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri News: आशीष मिश्र उर्फ मोनू से SIT की नॉनस्टाप पूछताछ, जांच टीम असंतुष्ट

Lakhimpur Kheri News: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा  उर्फ मोनू से एसआईटी की पूछताछ का सिलसिला जारी है, शनिवार सुबह 11 बजे एसआईटी (SIT) के सामने पेश हुए आशीष मिश्र से नॉनस्टाप पूछताछ चल रही है। जांच टीम उनसे घटना को लेकर पूरी जानकारी ले रही है।

फिलहाल एसआईटी टीम उन्हें घर भेजेगी या फिर कस्टडी में लेकर अभी और तहकीकात करेगी इसका सभी को इंतजार है। क्योंकि जिस तरह से मैराथन तफ्तीश हो रही है उससे यही कहा जा सकता है कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक एसआईटी (SIT) द्वारा उनसे अब तक 40 से ज्यादा सवाल पूछे जा चुके हैं, जिसमें से कई का वह जवाब नहीं दे पाए हैं।उनके साथ अधिवक्ता अवधेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह, बीजेपी सदर विधायक योगेश वर्मा भी वहां मौजूद हैं।

  • शनिवार सुबह 11 बजे आशीष मिश्र अपने वकील और बीजेपी विधायक के साथ एसआईटी के सामने पेश हुए।
  • सुबह 11 बजे से एसआईटी में शामिल 6 लोगों की टीम उनसे पूछताछ कर रही है।
  •  क्राइम ब्रांच के दफ्तर में आशीष मिश्रा से मजिस्ट्रेट के सामने सवाल-जवाब हो रहे हैं।
  • पूछताछ में डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल और लखीमपुर के एसडीएम भी शामिल हैं।
  • आशीष मिश्रा ने अपने पक्ष में कई वीडियो और दस्तावेज पेश किए हैं।
  • उन्होंने 10 लोगों के बयान का हलफनामा भी पेश किया, जो बताते हैं कि वो काफिले के साथ नहीं थे, दंगल मैदान में थे।

जानकारी के मुताबिक इस बीच आशीष से 40 सवाल पूछे गए. इसी बीच SIT के एक सवाल का आशीष जवाब भी नहीं दे सका. ऐसे में सूत्रों की मानें तो आशीष की गिरफ्तारी हो सकती है।

डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में जांच टीम में शामिल वरिष्ठ सदस्य आईपीएस सुनील कुमार सिंह, सदस्य अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, सीओ मितौली संदीप सिंह, सीओ गोला एसएन तिवारी, इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच और विवेचक विद्याराम दिवाकर, इंस्पेक्टर खीरी सियाराम वर्मा, जन शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी धर्म प्रकाश शुक्ल, स्वाट टीम प्रभारी एसआई शिवकुमार शामिल हैं।

इन सभी अधिकारियों ने बारी-बारी से आशीष मिश्र से सवाल किए हैं। जिस पर आशीष मिश्र ने वीडियो फुटेज के साथ अपनी कई दलीलें दीं। लेकिन सूत्रों का कहना है कि जांच टीम उनसे असंतुष्ट नजर आई । जिसके आधार पर कहा जा सकता है आगे की राह उनकी मुश्किलों भरी होने वाली है।

लगभग 10 घंटे की पूछताछ के दौरान एसपी विजय ढुल सहित कई अन्य अधिकारी क्राइम ब्रांच के दफ्तर से बाहर निकले। लेकिन पर्यवेक्षण समिति के अध्यक्ष डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल या समिति का कोई सदस्य बाहर नहीं आया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − three =