उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri: अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी को लेकर Rakesh Tikait धरने पर, धरना स्थल पर पहुंच रहे किसान

Lakhimpur Kheri: गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी और तिकुनिया हिंसा कांड में जेल में बंद किसानों की रिहाई की मांग को लेकर की भारतीय किसान यूनियन के नेता Rakesh Tikait 31 संगठनों के साथ शहर की राजापुर मंडी में पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे.

राजापुर मंडी में मौजूद भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि Rakesh Tikait 17 की शाम को लखीमपुर पहुंचे हैं. 18 अगस्त से शहर के राजापुर मंडी की शेड नंबर 4, 5, और 6 में धरना प्रदर्शन करेंगे, जिसमें भारतीय किसान यूनियन के साथ 31 संगठन भी धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे.

बुधवार को धरना प्रदर्शन स्थल का जायजा लेने के लिए सीओ सदर संदीप सिंह भी पहुंचे और भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष दिलबाग सिंह से मुलाकात कर धरना स्थल का जायजा लिया.

 धरना में शामिल होने के लिए कंधों पर झोला और हांथो में थैला लेकर दूर-दूर से किसान मंडी की ओर रुख करते नजर आ रहे हैं. लखीमपुर खीरी पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के Rakesh Tikait ने बताया कि 2 महीने पहले दिल्ली में हुई मीटिंग में लखीमपुर खीरी में धरने की बातें की गई थी.

तिकुनिया कांड में जेल में बंद किसान को रिहा करने और केंद्रीय गृहमंत्री की बर्खास्तगी और किसानों की उपज का समर्थन मूल्य की मांग को लेकर 75 घंटे का धरना दिया जाएगा.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:Source link रिपोर्ट: मनोज शर्मा

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + four =