वैश्विक

Lakshadweep: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15.3 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती

Lakshadweep पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15.3 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती की गई है.इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने सुदूर द्वीपों तक ईंधन पहुंचाने के लिए विशेष बुनियादी ढांचा तैयार किया है. इसके लिए हुए खर्च की वसूली के लिए लागू अतिरिक्त शुल्क को हटाने से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी हुई है.

पेट्रोलियम मंत्रालय ने आईओसी से मिली जानकारी के हवाले से सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लक्षद्वीप के एंड्रोट और कल्पेनी द्वीपों में 15.3 रुपये प्रति लीटर और कावारत्ती तथा मिनिकॉय में 5.2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है. कावारत्ती और मिनिकॉय में पेट्रोल की कीमत पहले के 105.94 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 100.75 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है.

एंड्रोट और कल्पेनी में पेट्रोल की कीमत 116.13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 100.75 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है. इसी तरह, कावारत्ती तथा मिनिकॉय में डीजल की दरें पहले के 110.91 रुपये से घटकर 95.71 रुपये प्रति लीटर और एंड्रोट तथा कल्पेनी में 111.04 रुपये से घटकर 95.71 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं. नयी दरें 16 मार्च से प्रभावी हो गई हैं.

मंत्रालय ने अपने पोस्ट में कहा कि लक्षद्वीप में आईओसी चार द्वीपों- कावारत्ती, मिनिकॉय, एंड्रोट और कल्पेनी को पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति कर रही है. आईओसी के पास कावारत्ती और मिनिकॉय में डिपो हैं, और इन डिपो में उत्पाद की आपूर्ति केरल के कोच्चि में स्थित आईओसी डिपो से की जाती है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 5 =