Lalitpur: RPF कर्मी की सतर्कता और तत्परता से बचाई गई महिला की जान
Lalitpur. रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें दिख रहा है कि कैसे एक रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ) के एक जवान ने देवदूत बनकर बुजुर्ग महिला को मौत के मुंह से बाहर खींच लिया.
एक बुजुर्ग महिला पटरी पार कर प्लेटफॉर्म पर चढ़ने की कोशिश करती दिख रही है. तभी वहां प्लेटफॉर्म पर खड़े एक आरपीएफ कर्मी की नजर पीछे से आ रही तेज़ रफ्तार ट्रेन पर पड़ती है. वह पहले तो आवाज़ लगाकर महिला को रोकने की कोशिश करता है और फिर तुरंत ही प्लेटफॉर्म पर लेटकर उस महिला को अपनी तरफ खींच लेता है. इतने में पीछे से वह ट्रेन बेहद तेज़ रफ्तार में गुजर जाती है
#WATCH #RPF कर्मी की सतर्कता और तत्परता से बचाई गई महिला की जान! #Jhansi मंडल के ललितपुर स्टेशन पर पटरी पार कर रही एक बुजुर्ग महिला को वहां तैनात रेलवे सुरक्षाकर्मी ने अपनी जान पर खेलकर बचाया। #ViralVideo pic.twitter.com/k9i8lJtDWp
— News & Features Network (@mzn_news) June 18, 2022
वीडियो को देखकर लगता है कि अगर सेकेंड भर की भी देर हो जाती तो महिला की मौत निश्चित थी. हालांकि आरपीएफ जवान की मुस्तैदी से वह मौत के मुंह में जाने से बाल-बाल बच गई.
घटना वहां रेलवे स्टेशन पर लगे सीटीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे रेलवे पुलिस फोर्स ने ट्वीट किया है. आरपीएफ ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘साहसी कदम, ललितपुर रेलवे स्टेशन पर हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार दुबे ने अपनी जान जोखिम में डालकर एक बुजुर्ग महिला को ट्रेन की चपेट में आने से बचा लिया.’

