वर्चुअल बैठक में पोर्टल एप्प का शुभारंभ : कपिलदेव ने भी शिरकत की
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कौशल विकास मंत्रालय के मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक में पोर्टल एप्प का शुभारंभ किया।
इसमें राज्यमंत्री व्यवसायिक शिक्षा कौशल विकास कपिलदेव अग्रवाल ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्यमिता विकास मंत्रालय के साथ मिलकर एक वर्चुअल बैठक में शिरकत की।
इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना की दूसरी लहर में वैक्सीनेशन ऑक्सीजन वेंटिलेटर आदि समस्याओं को लेकर १ लाख पंजीकृत युवाओं को व्यवसायिक शिक्षा कौशल विकास के अंतर्गत युवाओं को ट्रेनिंग देने के लिए एक ऐप का शुभारंभ किया।
इस वर्चुअल बैठक में शिक्षा कौशल विकास के मंत्री महेंद्र नाथ पांडे व मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित कई कैबिनेट के मंत्री वह राज्य मंत्री मौजूद रहे।
जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल बैठक के दौरान दिशा निर्देश दिए और उन्हें इस पोर्टल एप के लॉन्च करने पर शुभकामनाएं दी।
मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि इस पोर्टल के शुरू होने से युवाओं को नौकरियां मिलेंगी आत्मनिर्भरता बनेगी और आतम स्वावलंबी बनेंगे। देश के विकास में अपना पूरा योगदान देंगे जिससे इस कोरोना वायरस से लोगों का जीवन बचाया जा सके।

