Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पुलिस ने चार शातिरों को किया गिरफ्तार, ०३ तमंचे ३१५ बोर मय १२ कारतूस व ०१ चाकू बरामद

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। संगीन घटना को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए ०४ शातिर अभियुक्तों को थाना चरथावल पुलिस ने किया गिरफ्तार किया। अभियुक्तगण के कब्जे से ०३ तमंचे ३१५ बोर मय १२ कारतूस व ०१ चाकू बरामद किया।
जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/थाना प्रभारी चरथावल अभिजीत व क्षेत्राधिकारी सदर यतेन्द्र सिंह नागर के कुशल नेतृत्व में थाना चरथावल पुलिस द्वारा ०४ शातिर अभियुक्तों को टाण्डा पुल से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण किसी संगीन घटना को अंजाम देने के लिए टाण्डा पुल पर एकत्रित हुए थे। अभियुक्तगण के कब्जे से ०३ तमंचे मय १२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर व ०१ चाकू बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
गिरफ्तार अभियुक्त उदित राणा पुत्र कुलदीप निवासी ग्राम गोगवान थाना बाबरी जनपद शामली हाल पता मकान नं० ६२४ आवास बिकास कालोनी थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर, अजय उर्फ अवी पुत्र स्व० शीशपाल निवासी ग्राम बतौड थाना बरबाला जिला पंचकुला हरियाणा हाल पता मौहल्ला हकीकत नगर पंजाबी बाग थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर, विजय पुत्र किरण पाल निवासी ग्राम हरड थाना थाना भवन जनपद शामली, अजय पुत्र किरण पाल निवासी ग्राम हरड थाना थाना भवन जनपद शामली।
जिसके कब्जे से ०३ तमंचे ३१५ बोर मय १२ जिन्दा कारतूस, ०१ चाकू बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त व०उ०नि० रेशमपाल सिंह, सुशील कुमार, है०का० अरूण कुमार, का० गौरव पूनिया, सोनवीर सिंह थाना चरथावल शामिल रहे। थाना चरथावल पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =