कोरोना वैक्सीन कैंप का शुभारंभ कर सफाई अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल के द्वारा वार्ड संख्या २८ लद्धावाला नदीम खान सभासद के वार्ड में कोरोना वैक्सीन कैंप का फीता काटकर किया शुभारंभ अपने संबोधन में कहा गया की सरकार द्वारा जो जनहित में वैक्सीनेशन का कार्य जनता के दरवाजे तक पहुंचाया जा रहा है।
वह सराहनीय कार्य है हमें इसका लाभ उठाना चाहिए क्योंकि पहले जिला अस्पताल तक भीड़ भाड़ में हम वैक्सीन लगवाने जाए जाते थे। कैंप लगने से रामपुर एवं मोहल्ला लद्दावाला के निवासियों को इससे बेहद लाभ होगा।
अनावश्यक जो वैक्सीन के बारे में भ्रम फैलाया जा रहा है वह मिथ्या है। तत्पश्चात माननीय पालिका अध्यक्ष महोदय द्वारा वार्ड संख्या ३७ अहमद अली सभासद के वार्ड में ४० फुटा रोड पर नालों से जाल एवं सलेब हटवाकर मैनुअली एवं रोबोट मशीन के माध्यम से सफाई कराई गई।
इसके बाद रेलवे रोड पर डॉक्टर तारिणी तनेजा के नर्सिंग होम से नटराज होटल की साइड छोटे नाले की मैनुअली तली झाड़ सफाई का अध्यक्ष द्वारा निरीक्षण किया गया। स्थल पर मौजूद डॉक्टर तारिणी तनेजा द्वारा माननीय पालिका अध्यक्ष महोदय को आयरन लेडी कहते हुए मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई तथा शॉल पहनाकर सम्मानित भी किया गया।
पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल जी के द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि पूरे नगर के छोटे एवं बड़े नाले उनके जहन में है तथा उसी के अनुसार वह निरंतर छोटे एवं बड़े नालों की सफाई करा रही है कुछ लोग अनावश्यक की गुणा भाग में अपना टाइम खराब कर रहे हैं परंतु वह कर्म पर भरोसा करते हुए धरातल पर अपने प्रभावी पर्यवेक्षण मैं कार्य कराती है
वह नालों में चुनिंदा मेंढको को टर टर नहीं करने देगी तथा उन्हें नालो की कीचड़ से कमल खिलाना आता है
नगर में अनवरत युद्ध स्तर पर नालो का सफाई अभियान जारहेगा प्रथक प्रथक स्थानों पर नदीम खान माननीय सभासद पूर्व सभासद, शाहिद राजा, असद फारुकी के अलावा डॉक्टर संजीव कुमार नगर स्वास्थ्य अधिकारी,मुख्य सफाई निरीक्षक राजीव कुमार, संजय पुंडीर एवं उमाकांत शर्मा सफाई निरीक्षकगण, अवनीश कुमार तथा स्टेनो अध्यक्ष गोपाल त्यागी व एसके बिट्टू आदि मौजूद रहे।

