Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: शत प्रतिशत माल सहित 12 घंटे में किया शातिर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा 12 घण्टे के अन्दर शत-प्रतिशत बरामदगी के साथ चोरी के अभियोग का सफल अनावरण, किया जहां 1 अभियुक्त गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से चोरी किया गया समाना बरामद किया।

जनपद में शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बुढाना के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रतनपुरी के कुशल नेतृत्व में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा 12 घण्टे के अन्दर शत-प्रतिशत बरामदगी के साथ चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया

अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । उल्लेखनीय है कि वादी गत दिवस राहुल कुमार पुत्र श्री श्याम कुमार निवासी सद्दीक नगर थाना खतौली, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना रतनपुरी पुलिस को लिखित तहरीर दी गयी कि अभियुक्त साजिद पुत्र रियाजुद्दीन निवासी सठेड़ी थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर द्वारा रात्रि में वादी के ससुरालीजन के घर से जेवरात चोरी करने की घटना कारित की गयी थी

वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी

गिरफ्तार अभियुक्त सादिक पुत्र रियाजुद्दीन निवासी ग्राम सठेडी थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर है जिसके कब्जे से 1 पीली धातू का मंगलसूत्र, 1 पीले रंग की लैडीज अंगुठी, 2 जोडी पाजेब सफेद धात, जोडी सफेद धातू के बिछवे बरामद किये। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीममें उ.नि. संजय कुमार, रमेशचन्द, का. विकाश, विपिन थाना रतनपुरी शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 2 =