Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

दो शराब तस्कर दबोचे

खतौली। गैर-प्रान्तीय व रेक्टीफाइड शराब के साथ ०२ शातिर शराब तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार कर लिये जो यूरिया मिलाकर बढाते थे शराब की तीव्रता, कब्जे से ५०० पव्वे अवैध अग्रेजी शराब(गेेैर-प्रान्तीय), ०५ लीटर रेक्टीफाइट शराब, ०२ किलोग्राम यूरिया व ०१ वैगनार गाडी बरामद की गयी।

जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध शराब तस्करी के विरूद्व चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना खतौली पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ०२ शातिर शराब तस्कर अभियुक्तगण को पिकेट स्कूल के मैदान से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ के दौरान अपना नाम. गुन्नू कुमार पुत्र राजकुमार उर्फ बल्लू निवासी मौहल्ला तगान होली चैक थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर, अजय शर्मा पुत्र सुन्दरपाल शर्मा निवासी ग्राम भैंसी थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर बताया। जिनके कब्जे से ५०० पव्वे अवैध अग्रेजी शराब(अरुणाचल प्रदेश मार्का), ०५ लीटर रेक्टीफाइट शराब , ०२ किलोग्राम यूरिया, ०१ वैगनार गाडी नं०-यू०पी० १५ ए०जे० ९१२९ बरामद हुई।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk