Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

शराब की पेटियों सहित किया गिरफ्तार

चरथावल। थाना प्रभारी सुबे सिंह व उनकी टीम के सदस्य एस आई सुरेंद्र राव एस आई ज्ञानेंद्र सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ पिलखनी नहर के पास चैकिंग कर रहे थे चैकिंग के दौरान पुलिस ने एक एसेंट कार को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें से २१ पेटी हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है

जिनके दो साथी जो बुलेट द्वारा गाड़ी के साथ चल रहे थे पुलिस को देखते ही फरार हो गये पकड़े गये तीनो लोगो की पहचान अरविंद पुत्र भँवर सिंग सोनू पुत्र अनिल निवासी कादर गढ़ शामली विजयपाल पुत्र धनसिंह निवासी दुधली थाना चरथावल के रूप में हुई है जिनके कब्ज़े से २१ पेटी हरयाणा मार्का अवैध शराब बाइक एक एसेंट कार बरामद की है पुलिस ने तीनों आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है बाकी फरार साथियों की तलाश की जा रही है।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 429 posts and counting. See all posts by Editorial Desk