फिल्मी चक्कर

Karan Mehra के खुलासे के बाद मुंबई पहुंचीं ‘लवर’ रोहित सेठिया की पत्नी निधि

Karan Mehra और उनकी पत्नी निशा रावल के बीच की तनातनी अब किसी से छिपी नहीं है. हाल ही में करण मेहरा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी अलग हो चुकी पत्नी Nisha Rawal के बारे में खुलकर बात की और एक के बाद एक उन पर गंभीर आरोप लगाए.

Karan Mehra ने कहा कि निशा रावल का उनके ‘राखी भाई’ रोहित सेठिया (Rohit Sathia) के साथ अफेयर चल रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि रोहित इन दिनों निशा के साथ उनके घर में ही रह रहे हैं. करण के इस बयान के बाद अब विवाद बढ़ता नजर आ रहा है और इन सब में अब रोहित सेठिया की पत्नी निधि की भी एंट्री हो गई है.

ETimes की रिपोर्ट के अनुसार, Karan Mehra के इस खुलासे के बाद रोहित सेठिया की पत्नी निधि लखनऊ से मुंबई आ गई हैं और उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर अपने पति को भी आड़े हाथों लिया. कहा यह भी जा रहा है कि, निधि और निशा के बीच घंटों विवाद छिड़ा रहा और दोनों में बहसबाजी भी चलती रही.

निधि का पति रोहित के साथ काफी अच्छा रिश्ता है, लेकिन अब Karan Mehra के आरोपों के बाद दोनों के बीच मामला बिगड़ता दिख रहा है. दूसरी ओर, करण मेहरा के इन आरोपों पर अब तक ना तो निशा रावल ने कोई प्रतिक्रिया दी है और ना ही रोहित सेठिया ने इस पर बातचीत की है.

Karan Mehra ने ना सिर्फ निशा पर शादी के बाद अफेयर होने का आरोप लगाया, बल्कि यह भी कहा कि निशा ने दूसरों की मदद से उनका शारीरिक शोषण किया. उन्होंने कहा- ‘निशा रोहित सेठिया नाम के लड़के के साथ रिलेशनशिप में है, जो उसका राखी भाई है. वह काफी समय से साथ में रह रहे है. उसने मुझे रोहित से राखी भाई कहकर मिलवाया था.’

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − 4 =