संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: विभिन्न प्रकार की राखियों से सजे बाजार, रुद्राक्ष की राखियां भी बाजार में उपलब्ध

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) रक्षाबंधन पर्व पर बहनें अपने भाइयों के हाथों में जरकन, चांदी, चंदन और कुंदन की राखियां बांधेंगी। बच्चों के हाथों पर उनके टीवी शो के हीरो व लाइट लगी राखियां सजेंगी। कई कंपनियों ने बाजार में राखियों की नई रेंज उतारी हैं। भाई बहन के अटूट प्यार का प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन के चलते बाजार राखियों से सज गए हैं।

बाजारों में रक्षाबंधन की रौनक दिखाई देने लगी है। बहनों ने राखियों की खरीदारी शुरू कर दी है। जिन बहनों के भाई दूर दराज नौकरी व व्यवसाय करते हैं, उनको डाक व कोरियर से राखियां भेजनी शुरू हो गई।

रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर बाजार एक से बढ़कर राखियों से सज गया है। जरकन के नगों व चांदी की बनी राखी आकर्षण का केंद्र बनी हैं। चंदन और कुंदन की राखियां भी लोगों को लुभा रही हैं। रुद्राक्ष की राखियां भी बाजार में उपलब्ध हैं।

बच्चों के लिए कई कंपनियों ने उनके मनपसंद के टीवी शो के हीरो व लाइट लगी आदि डिजाइन की राखियां बाजार में उतारी हैं। ये राखियां खूब पसंद की जा रही हैं। राखी विक्रेता गोपाल, चंदर, राजू, आशू आदि का कहना है कि दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर की कई कंपनियों ने बाजार में राखियों की नई रेंज बाजार में उतारी हैं।

 

 

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 413 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =