Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सर्वसमाज द्वारा जेल अधीक्षक को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) ९ अगस्त १९४२ को भारत छोडो आन्दोलन की वर्षगांठ पर आज जनपद मुजफ्फरनगर में सर्वसमाज के नागरिकों ने जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा को सम्मानित किया। इस अवसर पर बाह्मण समाज ने तिरंगी पगड़ी व पटका पहनाकर तथा फरसा भेट किया

आर के सोशल वैलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष हाजी सरफराज उर्फ आर के टेलर ने एक स्मृति चिन्ह एवं माला पहनाकर जेल अधीक्षक का स्वागत किया। पंडित उमादत्त शर्मा एवं हाजी सरफराज ने कहा कि हम गंगा जमुना तहजीब को मानने वाले है स्वतंत्रता दिवस पूरे देश वासियों का महत्वपूर्ण त्योहार है

हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई सभी मिलजुल कर इस त्यौहार को मनाते हैं जेल अधीक्षक एक नेक भले ओर व्यवहार कुशल इंसान है इसी कारण इस अवसर पर हमने इन्हें सम्मानित करने का फैसला किया है।

इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अमित वत्स ने भी जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा को एक ईमानदार और सहृदय वाला अधिकारी बताते हुए कहा कि आज उनका सम्मान करने पर हमारा समाज स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी पंडित उमादत्त शर्मा आर के ट्रस्ट के अध्यक्ष हाजी सरफराज सर्व ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष अमित वत्स युवा समाजसेवी मेहताब सोनू मंसूरी एवं आर के ट्रस्टी जुड़े लोग एवं गणमान्य सामाजिक कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − 4 =