Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: श्रीकांत त्यागी प्रकरणः त्यागी सभा भवन में त्यागी समाज की हुई बैठक

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) नोएडा के श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर मुजफ्फरनगर के फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित त्यागी सभा भवन में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें त्यागी सभा भवन के अध्यक्ष हरिओम त्यागी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में त्यागी समाज के लोगों ने हिस्सा लिया

इस दौरान नोएडा में श्रीकांत त्यागी द्वारा महिला के साथ की गई बदसलूकी की आलोचना की गई तो वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा श्रीकांत की पत्नी को हिरासत में रखा गया और श्रीकांत त्यागी के रिश्तेदारों और मित्रों को गुंडों की संज्ञा देने पर त्यागी समाज ने घोर निंदा की। त्यागी समाज के लोगों ने कहा कि यह एक समाज को निशाना बनाने का काम किया जा रहा है

अगर एक व्यक्ति का कसूर है तो सजा एक व्यक्ति को मिलनी चाहिए ना कि उसके समस्त रिश्तेदारों और परिवार को। त्यागी सभा भवन में आयोजित की गई सभा में पुलिस द्वारा श्रीकांत त्यागी के प्रकरण को लेकर की गई कार्यवाही पर रोष व्यक्त किया गया और इसे संवैधानिक अधिकारों का हनन बताया

इस सभा के समापन के बाद त्यागी समाज ने एक ज्ञापन तहसीलदार सदर अभिषेक शाही को सौंपा त्यागी सभा की इस बैठक को लेकर प्रशासन काफी चौकन्ना बना रहा और सिविल लाइन थाना प्रभारी संतोष त्यागी और प्रशासन के अधिकारीगण मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे

इस दौरान पंचायत में भारतीय जनता पार्टी का काफी विरोध देखने को मिला पंचायत के दौरान ही काफी गहमा गहमी देखने को मिली त्यागी समाज के युवाओं ने  भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद के  नारे   लगाए पंचायत में मौजूद   दर्शन लाल त्यागी, उमेश त्यागी समाजवादी पार्टी  कैप्टन  सुरेश चंद्र त्यागी, नवीन त्यागी, सतवीर त्यागी, सपा नेता अशोक त्यागी, संजीव त्यागी, अविनाश त्यागी भाजपा, दीपक उर्फ बॉबी त्यागी सपा नेता, अक्षु त्यागी भारतीय किसान यूनियन विपुल त्यागी बहेड़ी सपा नेता, मांगेराम त्यागी भारतीय किसान यूनियन, राजू त्यागी सभासद, रोहन त्यागी भाजपा, सचिन पावटी, विपिन त्यागी, पावटी वैभव त्यागी भाजपा नेता, वैभव आम आदमी पार्टी अरुण त्यागी बरला भाजपा  नीरज त्यागी, अनुज त्यागी, सूर्यकांत त्यागी  आदि सैकड़ों की संख्या में त्यागी समाज के लोग मौजूद रहे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 6 =