उत्तर प्रदेश

लखनऊ भीषण सड़क हादसा: 5 लोगों की दर्दनाक मौत

राजधानी के ग्रामीण इलाके में अभी अभी कुछ देर पहले एक भीषण सड़क हादसा ( Road Accident) हो गया है। इस सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह सड़क हादसा थाना इंटोजा के कुम्हरावा रोड पर हुआ है। इस सड़क हादसे में एक ओमनी वैन के ऊपर सामने तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक पलट गया है।इस हादसे की शिकार हुई ओमनी वैन में सवार एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गयी है।

इस भीषण सड़क हादसे की सूचना पर तत्काल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस टीम ट्रक के नीचे दबी ओमनी वैन व उसमें फंसे मृतक लोगों के शव निकालने का प्रयास कर रही है।

आपको बता दें कि मौके पर मौजूद पुलिस बल में क्रेन को मंगवा लिया है। जिससे ओमनी वैन के ऊपर गिरे ट्रक को हटाया जा रहा है। इस वैन में फंसे एक बच्चे समेत पांच लोगों के शवों को भी निकालने का रेस्क्यू अभियान पुलिस चला रही है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − six =