उत्तर प्रदेश

Lucknow Murder News: घर बुलाकर धारदार हथियारों से प्रेमी की नृशंस हत्या, कटे हुए हैं दोनो हाथ

Lucknow Murder News: पारा क्षेत्र  में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। इस घटना के बाद से घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल  तैनात कर दिया गया है।इस सनसनीखेज वारदात के पीछे बताया यह गया है कि जिस युवक की हत्या की गई है उसका नाम रजनीश कुमार है।वह पतारा का रहने वाला है।

वह कल 10 बजे से अपने घर से गायब था.बताया यह जा रहा है कि थाना पारा क्षेत्र के पतारा गांव की एक लड़की से मृतक युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था।प्रेमिका ने उसे अपने घर बुलाकर उसकी उसकी धारदार हथियारों से आज हत्या कर दी। युवक की हत्या धारदार हथियार बेलचा व हथोड़े के प्रहार से प्रेमिका ने अपने कुछ युवक मित्रों के साथ रजनीश की नृशंस हत्या कर दी है।मृतक के शरीर से दोनो हाथ भी कटे हुए हैं।

अपने प्रेमी की हत्या करने के बाद आरोपी प्रेमिका फरार हो गयी है। मृतक युवक का शव पुलिस को प्रेमिका के घर के बाहर मिला है। घटना में सन्दर्भ में तरह तरह की चर्चाएं अब हो रही है।कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रमिका के कुछ अन्य पुरषों से भी अंतरंग सम्बन्ध थे जो इसके पूर्व प्रेमी रजनीश को पता चल गए थे

जिसको लेकर वह अपनी प्रेमिका से उन पुरुष मित्रों से सम्बन्ध समाप्त करने का दवाब बनाया करता था।जिस कारण आये दिन रजनीश ने की अपनी प्रेमिका से अनबन रहने लगी।

अगर स्थानीय चर्चाओं की माने तो प्रेमिका ने रजनीश को अपने रास्ते से हटाने के लिये अपने साथियों के साथ उसकी नृशंस हत्या कर दी है। हालंकि अभी इस सनसनीखेज वारदात के बारे में पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 18 =