उत्तर प्रदेश

Lucknow: निजी कंपनी के कर्मचारी की नुकीले सरिये से गोदकर हत्या

Lucknow केकेसी स्टेशन रोड पर बुधवार रात एक निजी कंपनी के कर्मचारी पर युवकों ने हमला बोल दिया। नुकीले सरिये गोदकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस छानबीन कर रही है। आशनाई में वारदात को अंजाम देने के शक के आधार पर एक युवक व उसके साथी पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। 

मूलरूप से बलिया निवासी अभिनंदन (28) आलमबाग में किराए पर रहते थे। वह रिलायंस कंपनी में सेल्स का काम करते थे। बुधवार रात करीब दस बजे वह दफ्तर से घर जा रहे थे। तभी स्टेशन रोड पर केकेसी के पास दो तीन युवकों ने उन पर हमला कर दिया। मारापीटा और फिर नुकीले सरिये से गोद डाला। राहगीरों की मदद से पुलिस ने अभिनंदन को ट्रामा पहुंचाया। जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।

पुलिस की जांच में सामने आया कि मोहसिन नाम के युवक से युवती को लेकर अभिनंदन का विवाद चल रहा था। उसी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मोहसिन व उसके साथी पर नामजद एफआईआर दर्ज की है। उसको हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 11 =