Lucknow News: धार्मिक भावनाओ को सोशल मीडिया पर बनाया गया निशाना, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी का छात्र है आरोपी उमर अब्दुल्ला
Lucknow News: आरोपी पिछले कई दिनों से देवी-देवताओं की फोटो और धार्मिक स्थलों को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी कर रहा था। साथ ही उनकी फोटो और वीडियो का वायरल कर रहा था। जिसे लेकर वह कई बार लोगों से विवाद भी कर चुका है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी।
सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद फैलाने की साजिश रचने वाले एक युवक को गुडंबा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह इंट्रीग्रल यूनिवर्सिटी का छात्र है।गुडंबा पुलिस के मुताबिक 14 मई को क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने कल्याणपुर शिवानी विहार निवासी उमर अब्दुल्ला के खिलाफ धार्मिक माहौल खराब करने का मामला दर्ज कराया था।
जिसके आधार पर आरोपी को साक्ष्यों के आधार पर सोमवार दोपहर दो बजे के करीब गिरफ्तार कर लिया गया। उमर अब्दुल्ला इंट्रीग्रल यूनिवर्सिटी में बीकाम सेकेंड ईयर का छात्र है।इंस्पेक्टर गुडंबा कुलदीप सिंह गौर के अनुसार शिवानी विहार कल्याणपुर में उमर अब्दुल्ला के किराए के मकान में रहता है। वह सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट कर रहा था।
जिसको लेकर क्षेत्रीय लोगों के विरोध पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे रहा था। साथ ही मामला तूल पकडऩे पर घर छोड़कर भाग गया। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसके मोबाइल का डेटा खंगालने पर कई आपत्तिजनक लेख और फोटो मिले। जिसमें लोगों को धार्मिक कट्टरता के लेख और वीडियो थे। पुलिस उमर के आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है।

