उत्तर प्रदेश

Lucknow News: CM Yogi Adityanath ने 488 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Lucknow News: CM Yogi Adityanath ने कहा कि पर्यटन विकास  के मानचित्र पर उत्तर प्रदेश एक नयी गाथा लिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और कुशल मार्गदर्शन में पर्यटन विकास की अनन्त सम्भावनाओं को विस्तार देते हुए पूरे देश में कार्य किया जा रहा है। इसके तहत उत्तर प्रदेश में पर्यटन सम्बन्धी परियोजनाओं को तेजी से मूर्त रूप दिया गया है। पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण के अनेक कार्य किए गए हैं।

CM Yogi Adityanath ने अपने सरकारी आवास पर पर्यटन एवं संस्कृति विभागकी 642 करोड़ रुपये की 488 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना, केन्द्रीय योजना, राज्य योजना, जिला योजना एवं ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अन्तर्गत परियोजनाओं का लोकार्पण तथा मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना, राज्य योजना एवं जिला योजना के अन्तर्गत परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने पर्यटन परियोजनाओं पर आधारित पुस्तक तथा कैलेण्डर का विमोचन भी किया।

CM Yogi Adityanath ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) ने आजादी के बाद देश में पर्यटन विकास की सम्भावनाओं को देखते हुए अनेक योजनाएं और कार्यक्रम संचालित किए। इनमें प्रासाद योजना, स्वदेश दर्शन योजना के अन्तर्गत रामायण सर्किट, बुद्ध सर्किट, स्प्रिचुअल सर्किट सहित अन्य पर्यटन सर्किट के तहत पर्यटन सुविधाएं विकसित किए जाने का कार्य हो रहा है। प

CM Yogi Adityanath ने कहा कि वर्ष 2017 के पूर्व उत्तर प्रदेश पर्यटकों की संख्या की दृष्टि से तीसरे स्थान पर था। आज देश से सर्वाधिक पर्यटक उत्तर प्रदेश में आते हैं और यह प्रथम स्थान पर है। मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना (Chief Minister Tourism Promotion Scheme) के तहत प्रदेश के विभिन्न विधान सभा क्षेत्रों में चयनित पर्यटन स्थलों का विकास कराया जा रहा है।

वैश्विक मंच पर सराहना

पर्यटन स्थलों में जनसुविधाओं पर जोर देते हुए उन्हें विकसित किया जा रहा है, जिससे लोगों को रोजगार भी उपलब्ध हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रयागराज कुम्भ-2019 को वैश्विक मंच पर सराहना मिली। यह सुव्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता का मानक बना। वर्ष 2013 में आयोजित कुम्भ के तहत 12 करोड़ श्रद्धालु आए थे, जबकि वर्ष 2019 में इनकी संख्या 25 करोड़ से अधिक हो गई।

प्रयागराज में दिव्य और भव्य कुम्भ के साथ ही अयोध्या में दीपोत्सव, ब्रज में रंगोत्सव एवं कृष्णोत्सव, काशी में देव दीपावली एवं महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया।

CM Yogi Adityanath ने कहा कि पर्यटन विकास की सभी योजनाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है। इसके साथ ही, अयोध्या के पर्यटन सहित समग्र विकास पर कार्य हो रहा है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद (Uttar Pradesh Braj Teerth Vikas Parishad) के तहत मथुरा व वृन्दावन का पर्यटन विकास कराया जा रहा है।

पर्यटन विकास कार्य भी तेजी से आगे

श्री अयोध्या धाम, श्री विन्ध्यवासिनी धाम, श्री नैमिषारण्य धाम, श्री शुक्रताल धाम, श्री चित्रकूट धाम, श्री देवीपाटन धाम के पर्यटन विकास कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। महर्षि वाल्मीकि से जुड़े लालापुर, गोस्वामी तुलसीदास से सम्बन्धित राजापुर, निषादराज गुह्य से सम्बन्धित श्रृंग्वेरपुर स्थलों को भी विकसित किया जा रहा है। श्री काशी विश्वनाथ धाम के दिव्य और भव्य रूप का लोकार्पण किया जा चुका है। पूरा विश्व श्री काशी विश्वनाथ धाम के इस नये स्वरूप पर आकर्षित है।

केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक विरासत और गौरव के दृष्टिगत पर्यटन योजनाएं और कार्यक्रम संचालित किए गए, जिससे भारत की सभ्यता और संस्कृति सुदृढ़ हुई है।

स्वदेश दर्शन और प्रासाद योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश में कई पर्यटन स्थलों को विकसित किए जाने का कार्य हो रहा है। अवस्थापनाओं और आधारभूत सुविधाओं में वृद्धि हुई है। पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुगमता मिली है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 − 2 =