#Watch: Unnao में BJP विधायक Pankaj Gupta को किसान ने भरी सभा में जड़ दिया थप्पड़, video viral
Unnao में भाजपा के विधायक को एक किसान ने भरी सभा के बीच थप्पड़ जड़ दिया। उन्नाव सदर से भाजपा विधायक Pankaj Gupta को थप्पड़ जड़ने वाले बुजुर्ग किसान को पुलिस ने तुरंत पकड़ लिया और मंच से नीचे उतारा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग किसान मंच पर आता है। उसके हाथ में एक लाठी है। वह मंच पर बैठे भाजपा विधायक Pankaj Gupta के नजदीक आता है और एक थप्पड़ जड़ देता है। इसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत हरकत में आ जाते हैं और किसान को पकड़ लेते हैं।
किसान ने बीकेयू की टोपी पहन रखी थी। विधायक के समर्थक किसान को घेरने लगे थे लेकिन पंकज गुप्ता Pankaj Gupta ने किसी को भी किसान पर हाथ न उठाने को कहा। विधायक Pankaj Gupta के समर्थक उस दौरान मंच पर आ गए थे और किसान नेता को पकड़कर किनारे ले जाने लगे थे। लेकिन वहां मौजूद भाजपा विधायक ने किसी को भी बुजुर्ग किसान से अभद्रता न करने को कहा।
वहीं, इंफोयूपीफैक्टचेक द्वारा वायरल हुए वीडियो को भ्रामक बताया गया है। इस ट्वीट में लिखा गया है, ”सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि एक किसान ने विधायक से मारपीट की है।
#InfoUPFactCheck: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि एक किसान ने विधायक जी से मारपीट की है।
यह वीडियो भ्रामक है। बुजुर्ग किसान यूनियन के नेता हैं जो विधायक जी के 2012 के चुनाव से साथी हैं। उन्होंने अपनत्व की भावना से व्यवहार प्रदर्शित किया था pic.twitter.com/XQuS0UI9Fl
— Info Uttar Pradesh Fact Check (@InfoUPFactCheck) January 7, 2022
यह वीडियो भ्रामक है। बुजुर्ग किसान यूनियन के नेता हैं जो विधायक के 2012 के चुनाव से साथी हैं। उन्होंने अपनत्व की भावना से व्यवहार प्रदर्शित किया था।” इसके साथ ही किसान का एक बयान भी शेयर किया गया है जिसमें उसने भाजपा विधायक को थप्पड़ मारने की घटना से इनकार किया है।
समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल द्वारा इसका वीडियो शेयर किया है और साथ ही लिखा गया है, ”उन्नाव सदर से भाजपा विधायक पंकज गुप्ता को आयोजित जनसभा में किसान नेता ने सार्वजनिक रूप से मंच पर ही थप्पड़ जड़ दिया।”
उन्नाव सदर से भाजपा विधायक पंकज गुप्ता को आयोजित जनसभा में किसान नेता ने सार्वजनिक रूप से मंच पर ही थप्पड़ जड़ दिया ,
किसान द्वारा मारा गया ये थप्पड़ भाजपा विधायक को नहीं बल्कि यूपी की भाजपा शासित आदित्यनाथ सरकार की कुनीतियों ,कुशासन और तानाशाही के मुंह पर जड़ा गया थप्पड़ है! pic.twitter.com/PSa3DK214p
— SamajwadiPartyMedia (@MediaCellSP) January 7, 2022
सपा के मीडिया सेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा है, ”किसान द्वारा मारा गया ये थप्पड़ भाजपा विधायक को नहीं बल्कि यूपी की भाजपा शासित आदित्यनाथ सरकार की कुनीतियों ,कुशासन और तानाशाही के मुंह पर जड़ा गया थप्पड़ है।”


