उत्तर प्रदेश

Lucknow:: विवाद के दौरान पत्नी अंकिता अवस्थी की ईंट से पीट-पीटकर हत्या

Lucknow: जानकीपुरम के कोटवा गांव में रविवार देर रात युवक सोनू अवस्थी पेड़ घर की छत पर पहुंचा और वहां सो रही पत्नी अंकिता अवस्थी उर्फ पूजा (28) को ईंट से पीट-पीटकर मार डाला। चीख सुनाई देने पर जब परिजन नीचे से छत पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की है। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की वजह सामने आई है।

सीतापुर के रेउसा थाना क्षेत्र निवासी अंकिता अवस्थी उर्फ पूजा (28) की आठ साल पहले कमलापुर निवासी सोनू अवस्थी से हुई थी। आपसी विवाद की वजह से पिछले तीन महीने से अंकिता मायके में रह रही थीं। छह दिन पहले वह कोटवा गांव में रह रहे भाई अंकित व भाभी प्रतिभा के पास अपनी छोटी बहन खुशी के साथ आई थी। पुलिस के मुताबिक, अंकित रविवार को गांव गया था। रात में बिजली न आने से अंकिता छत पर ही सो गई थी, जबकि प्रतिभा व खुशी नीचे सो रही थी।

रात करीब दो बजे चीखने की आवाज सुनाई दी। प्रतिभा व खुशी जब छत पर पहुंची तो देखा कि अंकिता खून से लथपथ पड़ी हैं और सोनू छत से कूदकर भागता दिखाई दिया। तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एडीसीपी नॉर्थ एआर शंकर ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।

परिजन ने बताया कि शाम करीब छह बजे सोनू अपने साले अंकित के घर पर आया था। प्रतिभा ने उसको देखकर गेट नहीं खोला था। तब उसने अंकित से फोन पर बात की थी। अंकित ने कहा था कि अभी वह गांव आया है, जब लौटेंगे तो घर में एंट्री मिलेगी। अंकित के कहने पर सोनू लौट गया था। आशंका है कि इसी दौरान उसने तय कर लिया था कि रात में वारदात अंजाम देगा, क्योंकि उसको पत चल चुका था घर पर अंकित भी नहीं है। जब वह छत पर गया तो अंकिता अकेली मिल गई और उसने हत्या कर दी।

पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि पेन से पूजा के शरीर पर कई जगह पर लिखा था..शिवम व पूजा। इस बारे में परिजनों ने बताया कि पूजा की ननद का बेटा शिवम है। शायद उसको फंसाने के लिए उसका नाम लिखा। पुलिस इसकी जांच कर रही है। उधर, घटना के बाद जानकारीपुरम, बीकेटी व सैरपुर पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही थी।

परिजनों के मुताबिक, अंकिता व सोनू को एक छह साल का बेटा वासू व चार साल की बेटी पीहू है। सोनू ड्राइवर है। वह शराब का लती है। आए दिन अंकिता को पीटता था। पांच-छह महीने पहले जब विवाद ज्यादा हुआ था तो अंकिता ने रेउसा थाने में शिकायत की थी। सोनू पर शांतिभंग की कार्रवाई भी हुई थी। बाद में अंकिता की तरफ से कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया था। तभी से वह मायके में रह रही थी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + eighteen =