उत्तर प्रदेश

Lucknow News: बड़ी काली जी मंदिर के महंत ओम भारती गिरफ्तार,अश्लील हरकत का आरोप

Lucknow News:बड़ी काली जी मंदिर के महंत ओम भारती को गिरफ्तार कर लिया गया। देर रात लगभग पौने 12 बजे ट्रस्ट के सचिव व मंदिर के महंत ओम भारती की गिरफ्तारी सम्भव हो सकी। ओम भारती पर आरोप है कि उन्होंने गलत नियत से एक लड़के को अपने कमरे में बुलाया और, उसके साथ दुष्कर्म किया।

जिसकी शिकायत मंदिर में ही फोटोग्राफी करने वाले व प्रसाद बेचने वाले एक युवक ने की। युवक ने आरोप लगाया कि महंत, उसकी बहन को भी कमरे में बुलाकर अश्लील हरकत करते थे।

इंस्पेक्टर प्रशांत मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को मंदिर में बाक़ी लोगों के बयान दर्ज किये जाएंगे। वहीं, देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसीपी चौक आईपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चौक के रहने वाले ही एक युवक ने महंत के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसके बाद, उसकी गिरफ्तारी हुई।

उन्होंने बताया कि युवक मंदिर परिसर में ही फोटोग्राफी व प्रसाद बेचने का काम करता है। उसकी एक विधवा मां और नाबालिग बहन है। एसीपी ने कहा कि युवक ने आरोप लगाया है कि 8 अप्रैल को महंत ने युवक को कमरे में बुलाकर, उसके साथ अप्राकृतिक सम्बंध बनाने की कोशिश की।

युवक ने आरोप लगाया है कि महंत ओम भारती अक्सर उसे कमरे में बुला हाथ-पैर दबवाते थे। मना करने पर दुकान से निकालने की धमकी भी देते थे। युवक के अनुसार, आठ अप्रैल को आरती के बाद रात में महंत ने उसे रोक लिया।

उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश की। अश्लील हरकत की। युवक ने यह भी आरोप लगाया है कि इससे पहले भी महंत ने उसके साथ कई बार अश्लील हरकत की है।

युवक ने बताया कि महंत ने उसकी बहन के साथ भी अश्लील हरकत करने का प्रयास किया था। लेकिन, वह किसी तरह बच निकली थी। बहरहाल, पुलिस नेआईपीसी की धारा- 354, 377 व 511 के तहत एफआईआर दर्ज कर, कार्रवाई शुरू कर दी है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + twelve =