लखनऊ समाचार

उत्तर प्रदेश

Yogi Adityanath का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- ‘रामकाज में कालनेमि भी घुसेंगे’, कांग्रेस-सपा पर जालीदार टोपी वाली टिप्पणी से गरमाई सियासत

Yogi Adityanath ने उनके राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े योगदान को याद किया और इसी दौरान कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी पर तीखी राजनीतिक टिप्पणियां कीं। मुख्यमंत्री ने राम मंदिर के शिलान्यास और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़े कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए विपक्षी नेताओं की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए तथा “रामकाज में कालनेमि” वाली टिप्पणी की। कार्यक्रम में अशोक सिंहल के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई।

Read more...
उत्तर प्रदेश

अमित शाह से मिले Keshav Prasad Maurya, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन; घर-घर योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर

Keshav Prasad Maurya और अमित शाह की मुलाकात में 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, संगठनात्मक गतिविधियों और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई। मौर्य के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ता विशेष जनसंपर्क अभियान के जरिए गरीब और आम परिवारों तक केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाएंगे। बैठक के बाद उन्होंने पक्के आवास, स्वास्थ्य सुरक्षा, उज्ज्वला, हर घर नल से जल, DBT और बुनियादी ढांचे को सरकार की प्रमुख उपलब्धियों के रूप में गिनाया तथा विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को लेकर भी जनसंवाद की बात कही। अब आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में भाजपा के संगठनात्मक और जनसंपर्क अभियानों की गतिविधियां किस तरह आगे बढ़ती हैं, इस पर राजनीतिक नजरें रहेंगी।

Read more...
उत्तर प्रदेश

Lucknow में बिजली संकट से फूटा लोगों का गुस्सा, रातभर हंगामा-जाम, कटौती और फुंके ट्रांसफॉर्मरों से बेहाल शहर

Lucknow में बढ़ती गर्मी के बीच बिजली संकट ने आम लोगों की परेशानियों को कई गुना बढ़ा दिया है। लगातार कटौती, फुंकते ट्रांसफॉर्मर और जलती केबलों ने राजधानी की बिजली व्यवस्था की कमजोरियों को उजागर कर दिया है। हालात ऐसे बन चुके हैं कि लोग अब सड़कों पर उतरकर विरोध करने को मजबूर हैं। आने वाले दिनों में यदि स्थायी समाधान नहीं हुआ तो जनाक्रोश और बढ़ सकता है।

Read more...
उत्तर प्रदेश

Lucknow: सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद AKTU ने जारी किया jee mains काउंसलिंग शेड्यूल

Lucknow इस बार बीटेक में प्रवेश लेने के लिए 33, 800 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है. इसके अलावा सीयूईटी के माध्यम से यूजी कोर्स में प्रवेश लेने के लिए करीब 10 हजार छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है. इसमें एमबीए, एमसीए के लिए चार हजार और अन्य यूजी पाठ्यक्रम के लिए छह हजार पंजीकरण हुए हैं. बीआर्क में 275 ने पंजीकरण कराया है.

Read more...
उत्तर प्रदेश

Lucknow News: बड़ी काली जी मंदिर के महंत ओम भारती गिरफ्तार,अश्लील हरकत का आरोप

Lucknow News: उन्होंने बताया कि युवक मंदिर परिसर में ही फोटोग्राफी व प्रसाद बेचने का काम करता है। उसकी एक विधवा मां और नाबालिग बहन है। एसीपी ने कहा कि युवक ने आरोप लगाया है कि 8 अप्रैल को महंत ने युवक को कमरे में बुलाकर, उसके साथ अप्राकृतिक सम्बंध बनाने की कोशिश की।

Read more...