उत्तर प्रदेश

Lucknow News: बड़े-बड़े सपने दिखाकर कमाई करता था ढोंगी बाबा, arrest

Lucknow News: हसनगंज में ठग खुद को ज्योतिषी हसनगंज के शिवचरण होटल के पास एक महिला से ठगी कर फरार हो गया। जब महिला के घरवालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने उसका सुराग लगाकर उसे दबोच लिया।

पहले लोगों ने उससे यह जानने की कोशिश की कि वह और कितने लोगों से ठगी कर चुका है, लेकिन वह इसे पहली घटना बताकर साफ मुकर गया। जिसके बाद उसे पुलिस (UP Police) के हवाले कर दिया गया है।

इस ठग का पहनावा एकदम ज्योतिषाचार्यों जैसा है, माथे पर तिलक कुर्ता और धोती पहले वह शक्ल से एकदम पंडित दिखाई देता था। इसी का फायदा उठाकर वह भोलेभाले लोगों को आराम से अपने जाल में फंसाकर उन्हें अपने झांसे पहले लेता था उसके बाद बड़े-बड़े सपने दिखाकर उनसे उनकी गाढ़ी कमाई ले लेता था।

भोलेभाले लोग भी उसके झांसे में फंसकर घर में रखी रकम को उसे दे देते थे। फिलहाल अब वह पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है उसके गलत कार्यों की सजा अब उसे मिलेगी।सभी को ऐसे ढोंगी बाबाओं और ठगों से सावधान रहने की जरुरत है, क्योंकि यह भोलेभाले और मजबूर लोगों को अपना निशाना बनाते हैं। ऐसे तमाम मामले आपको आए दिन देश प्रदेश में सुनने और देखने को मिल जाता होगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20897 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 11 =