वैश्विक

Madagascar: Cyclone Batsirai ने बरपाया कहर, 10 लोगों की मौत के साथ कई घर तबाह

Madagascar में भीषण तूफान बत्सिराई (Cyclone Batsirai) ने कहर बरपाया है. तूफान की वजह से भारी नुकसान की खबर है. करीब दो हफ्तों में ही दूसरा बड़ा तूफान बत्सिराई पूर्वी तट पर करीब 235 किलोमीटर की तेज रफ्तार से तटीय क्षेत्र से टकराया. जिसके बाद ऊंची लहरें उठीं. तूफान Batsirai की वजह से कई घर तबाह हो गए हैं. कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की सूचना है.

इसके साथ ही इस चक्रवात (Cyclone) के कारण करीब 48,000 लोग विस्थापित हुए हैं. तेज हवाओं की वजह से कई पेड़ उखड़कर (Cyclone Uprooted Trees) गिर गए. कई इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है.Madagascar  के मनंजरी (Mananjary) में चक्रवात के टकराने से पहले देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और तेज हवाएं चली.

Madagascar के मौसम विज्ञान कार्यालय (Meteorological Office) ने रविवार को कहा कि बारिश देश के कुछ हिस्सों में बाढ़ का कारण बनेगी. हिंद महासागर के द्वीप वाले देश (Indian Ocean Island Nation) में कहर बरपाने के बाद चक्रवात कमजोर पड़ गया. मेडागास्कर मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात की औसत हवा की गति लगभग आधी होकर 80 किलोमीटर प्रति घंटे हो गई थी. जबकि सबसे तेज गति 235 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई थी.

Madagascar समुद्र की लहरों ने रेतीली पहाड़ी को नष्ट कर दिया जो एक कब्रिस्तान का हिस्सा था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मनंजरी (Mananjary) शहर पूरी तरह से बर्बाद हो गया है. शहर के करीब 95 फीसदी हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है. मेडागास्कर (Madagascar) पहले से ही ट्रॉपिकल स्टॉर्म एना (Tropical Storm Ana) से जूझ रहा था

जिसने पिछले महीने हिंद महासागर द्वीप वाले देश से टकराकर कई लोगों की जान ले ली थी. फ्रांस वेदर सर्विस ने पहले भविष्यवाणी की थी कि मॉरीशस से गुजरने और मूसलाधार बारिश के साथ ला रीयूनियन के फ्रांसीसी द्वीप को प्रभावित करने के बाद बात्सिराई Madagascar के लिए बहुत ही गंभीर खतरा पैदा करेगा. तूफान एना ने जनवरी के अंत में मेडागास्कर में कम से कम 131,000 लोगों को प्रभावित किया था जिसमें लगभग 60 लोग मारे गए थे.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 13 =