उत्तर प्रदेश

Lucknow News: सपा और कांग्रेस की सरकारें आती थीं तो शुरू हो जाता दंगा: सीएम योगी

Lucknow News: BJP  प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह  ने कहा कि सपा और कांग्रेस दरअसल राजनीतिक पार्टियां नहीं हैं बल्कि पारिवारिक ट्रस्ट हैं जिन्हें उनके परिवार के ही कुछ सदस्य मिलकर चलाते हैं। सपा कांग्रेस के कार्यकर्ता जानते हैं कि उनकी पार्टी में न अंदरूनी लोकतंत्र है और न ही लोकतंत्र को लेकर कोई सम्मान है।

 कहा कि सपा-कांग्रेस ऐसा ट्रस्ट हैं जिन पर जनता को ट्रस्ट नहीं है। जनता जानती है कि अगर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के परिवार को गलती से भी वोट चला गया तो लूटपाट, गुंडागर्दी आम बात हो जाएगी। दिनदहाड़े चोरी-डकैती होगी और पुलिस का कंट्रोल सैफई में बैठे 4-5 मुख्यमंत्री करेंगे।

उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस पर लोगों का विश्वास इसलिए नहीं है क्योंकि वहां जबरदस्त परिवारवाद है और जहां परिवारवाद होता है वहीं जातिवाद, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार होता है।

उन्होंने कहा कि ये लोग गरीबों का भला कभी नहीं कर सकते। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी जनता के बीच योगी-मोदी की उपलब्धियां लेकर जा रही है और जनता का पूरा समर्थन भाजपा को मिल रहा है क्योंकि योगी-मोदी पर उत्तर प्रदेश की आम जनता को विश्वास है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जब सपा (SP) और कांग्रेस (Congress) की सरकारें आती थीं तो दंगा शुरू हो जाता था। इन लोगों ने पश्चिमी यूपी को दंगों में झोंकने का काम किया। कैराना में पलायन कराया। इनका नाम समाजवादी, सोच परिवारवादी और काम दंगावादी है। उन्होंने कहा कि जब दंगा हो रहा था दो लड़कों की जोड़ी में एक तमाशा देख रहा था और दूसरा दंगा करवा रहा था। हस्तिनापुर मेरठ में ही है।

महात्मा विदुर से द्रौपदी ने भरी सभा में पूछा था चीरहरण का दोषी कौन है। एक तिहाई जिसने पापा किया है, एक तिहाई जो तमाशबीन बना रहा और एक तिहाई जो सहयोगी रहा। उन्होंने कहा कि न हमें तमाशबीन नहीं बनना है, न हमें सहयोगी बनना है। हम दंगा नहीं होने देंगे, हमें प्रदेश का विकास कराना है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में पांच साल में कोई दंगा नहीं हुआ। आज कर्फ्यू नहीं लगता, कांवड़ यात्रा निकलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो बवाल करेगा उसकी संपत्ति जब्त हो जाएगी, बुलडोजर भी चलेगा। हम हर बेटी को सुरक्षा देंगे, सबका मान बढ़ाएंगे। आज कानून का राज है। पांच साल में बेटियों को सुरक्षा दी, सबका सम्मान किया।

उन्होंने कहा कि यूपी में कोरोना की वैक्सीन (Corona vaccine in UP) 100 फीसदी लोगों ने पहली डोज और 75 फीसदी लोगों ने दोनों डोज ले ली है। यह चुनाव 80 बनाम 20 का होगा। अब यही 80 फीसदी हमारी तरफ आ रहे हैं। जो लोग वैक्सीन का विरोध कर रहे थे, उनके मुंह पर वोट का तमाचा मारना चाहिए।

पहले तो दंगों से मरवाया और अब लोगों को कोराना से मरवाना चाहते थे। आज न कोई दंगों से तबाह होगा न करोना से। क्योंकि डबल इंजन की सरकार है। आपको राशन का डबल डोज मिल रहा है। दो बार विक्ट्री का चिह्न है। उन्होंने जनता से पूछा कि सपा के लोग देते थे। राशन, बिजली देते थे, सड़क बनाते थे, सुरक्षा देते थे तो लोगों ने ना में जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार वही, प्रदेश वही तंत्र वही बस सपा के जगह भाजपा आ गई। इसका मतलब विकास का पैसा इत्र वाले मित्र के घर चला जाता था। इसलिए बुलडोजर चलना पड़ा। क्योंकि जब मां लक्ष्मी मुक्त होंगी तब गरीब को राशन मुफ्त मिलता रहेगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS.जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 15097 posts and counting. See all posts by News Desk

Avatar Of News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − four =