स्वास्थ्य विभाग की ओर से पेंटिंग और पोस्टर के जरिये जागरूक किया
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए गए कोविड-१९ क्लस्टर टीकाकरण अभियान की जागरूकता के लिए नेहरू युवा केंद्र से जुड़ी स्वयं सेविकाओं ने पेंटिंग और पोस्टर के जरिये १८ वर्ष से ऊपर की आयु के लोगो से आह्वान किया कि आधार कार्ड लेकर बूथ पर आएं और कोरोना निरोधक वैक्सीन लगवाएं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अर्जुन सिंह ने बताया कि १८ वर्ष या उससे ऊपर के आयु के सभी लोगों को कोरोना निरोधक वैक्सीन लगवाने के लिए आज एक जुलाई से गांव में सघन क्लस्टर टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है।
इसकी जागरूकता को लेकर नेहरू युवा केंद्र की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक प्रीति पाल, वर्षा सिंह, दीक्षा, ईशिका सिंह, स्वीटी उपाध्याय आदि युवतियों ने वैक्सीनेशन को प्रेरित करती पेंटिग व पोस्टर बनाकर ग्रामीणों से आह्वान किया कि वह निर्धारित तिथि पर अपना आधार कार्ड लेकर गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राथमिक विद्यालय में लगाए गए बूथ पर जाएं और कोरोना निरोधक वैक्सीन लगवाएं।

