वैश्विक

Madhya Pradesh: बीजेपी को वोट दिया तो देवर ने भाभी को बेरहमी से पीटा

Madhya Pradesh  सीहोरा से एक मुस्लिम महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि महिला को उसके देवर ने इसलिए पीटा क्योंकि उसने विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी को वोट दिया था. पीड़िता की शिकायत पर अहमदपुर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है.

पीड़िता समीना ने बताया, मैंने भाजपा को वोट दिया था इसलिए मेरे देवर जावेद ने नाराज होकर मेरे साथ मारपीट की. उसके बताया, बीजेपी की जीत पर उनके बच्चे जब 4 दिसंबर को शाम 5 बजे जश्न मना रहे थे, तो उसी दौरान उनका देवर जावेद खां वहां पहुंच गया. पहले तो उसने जमकर गाली-गलौज की, फिर विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की.

पीड़िता समीना ने मारपीट के मामले को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात की. सीएम शिवराज से मिलकर समीना ने पूरी घटना के बारे में जानकारी दी. उसने कहा, मैं भैया के साथ हूं, मैं उनको वोट दूंगी.

पीड़ित समीना से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया और बताया कि पीड़िता को पूरी सुरक्षा दी जाएगी. शिवराज ने ट्वीट किया और लिखा, मजबूत लोकतंत्र के लिए भाजपा को अपना मत देने पर मेरी एक बहन को उसके परिवार द्वारा प्रताड़ित करने का मामला मेरे संज्ञान में आया है. मैंने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित कर उचित कार्रवाई करने को कहा है. इसके साथ ही पीड़ित बहन को पूरी सुरक्षा व आर्थिक मदद भी दी जाएगी. मेरी बहन, तुम किसी बात की चिंता मत करना, तुम्हारा भाई सदैव तुम्हारे साथ है.

महिला का आरोप है कि उसने अपने साथ मारपीट की शिकायत पुलिस में की है, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया. बाद में उसने कलेक्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा. हालांकि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + fourteen =